×

चिराग पासवान को मिली LJP की कमान, पिता रामविलास ने की ताजपोशी

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान के पुत्र लोजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

Roshni Khan
Published on: 5 Nov 2019 10:14 AM GMT
चिराग पासवान को मिली LJP की कमान, पिता रामविलास ने की ताजपोशी
X

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान के पुत्र लोजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। 5 नवंबर मंगलवार को दिल्ली में चिराग ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल ली है। दिल्ली में रामविलास पासवान के आवास पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में चिराग की सभी रिवाजों के सामने ताजपोशी की गई। 19 साल बाद के लोजपा को नया अध्यक्ष मिला है।

ये भी देखें:अरे ये क्या! IAS अफसर और महिला बीडीओ से जमकर हुई मारपीट,ये है मामला

जब से लोजपा की स्थापना हुई है तब से अब तक रामविलास पासवान ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। पिछले दिनों रामविलास पासवान ने खुद यह संकेत दिया था कि चिराग को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी जाएगी। कुछ समय पहले ही रामविलास पासवान की सहमति से उनके नवनिर्वाचित सांसद भतीजे प्रिंस राज को लोजपा के प्रदेश इकाई की कमान सौंपी गई थी।

दिल्ली में रामविलास के आवास पर हुई चिराग की ताजपोशी

लोजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आज मंगलवार को दिल्ली में रामविलास पासवान के आवास 12 जनपथ में हुई। बैठक में राष्ट्रीय कमेटी के सभी मेंबर पदाधिकारी के साथ सभी प्रदेशों के अध्यक्ष ने हिस्सा लिया। बैठक में चिराग पासवान के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी के साथ ही कई राजनीतिक प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

आपको बता दें कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भले रामविलास पासवान खुद थे, लेकिन सारे फैसले चिराग ही लेते थे। हर चुनाव में उम्मीदवारों के चुनाव में भी उनकी भूमिका प्रमुख रहती थी। वैसे तो संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष की हैसियत से यह उनके अधिकार क्षेत्र में ही था, लेकिन मंगलवार से चिराग ने पार्टी की कमान पूरी तरह से संभाल ली है।

रामविलास पासवान अपने बेटे चिराग पासवान को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपेंगे लेकिन वो खुद केंद्र सरकार में मंत्री बने रहेंगे।

ये भी देखें:लखनऊ राजकीय हाई स्कूल जुगौली चिनहट के बच्चे हजरतगंज थाने में कानूनी कार्यवाई की जानकारी लेते हुए

2019 के लोकसभा चुनाव में चिराग ने अहम भूमिका निभाई

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में भी सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन में चिराग की अहम भूमिका निभायी थी। चिराग पासवान की ताजपोशी का ऐलान करते हुए रामविलास पासवान ने कहा था कि हम चाहते हैं कि अगली पीढ़ी अपना काम संभाले।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story