×

जवानों को अकेले पाकर टूट पड़े दंगाई, तस्वीरें देखकर खौल जाएगा खून

नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर पूरे देश में हिंसा हुई हैं। इस हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें पूरे देश से आई हैं। कई तस्वीरें गुजरात के अहमदाबाद से भी आई हैं। यह तस्वीरें देखकर आपका दिल दहल जाएगा।

Dharmendra kumar
Published on: 20 Dec 2019 3:40 AM GMT
जवानों को अकेले पाकर टूट पड़े दंगाई, तस्वीरें देखकर खौल जाएगा खून
X

अहमदाबाद: नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर पूरे देश में हिंसा हुई हैं। इस हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें पूरे देश से आई हैं। कई तस्वीरें गुजरात के अहमदाबाद से भी आई हैं। यह तस्वीरें देखकर आपका दिल दहल जाएगा।

दरअसल एक प्रदर्शन के बाद पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे, लेकिन उपद्रवियों की भीड़ ने जवानों को घेर लिया और उनके ऊपर पथराव शुरू कर दिया। तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी भागकर छिपने की कोशिश करते हैं, लेकिन भीड़ उनकी जान लेने पर ऊतारू है।

यह भी पढ़ें...CAA: विरोध की आग में जला तहजीब का शहर, जानें दिनभर कहां क्या हुआ?

पुलिसकर्मी लगातार उपद्रवियों से गुहार लगा रहे हैं और कहते हुए दिख रहे हैं कि आप ऐसा मत कीजिए, लेकिन प्रदर्शनकारी कुछ नहीं सुनना नहीं चाहते। विरोध के नाम पर आतंक की ये तस्वीर दिल को दहला देने वाली है। तो वहीं दूसरी घटना में प्रदर्शनकारियों की भीड़ पुलिस की गाड़ी को घेर लेती है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को धक्का देकर गाड़ी पर चढ़ा दिया और फिर उसे पलटने लगे।

किसी भी समय कुछ भी हो सकता था, लेकिन उपद्रवी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद अहमदाबाद-पालनपुर हाइवे को बंद कर दिया गया। तीसरी तस्वीर गुजरात के ही बनासकांठा की है। प्रदर्शनकारी एक गाड़ी को चारो तरफ से घेर लेते हैं और उन भीड़ टूट पड़ती है।

यह भी पढ़ें...हिंसा करने वालों की अब खैर नहीं, सीएम योगी ने लिया बड़ा एक्शन

अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर आशीष भाटिया ने बताया कि 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है और अलग अलग लोगों पर एफआईआर दर्ज हो रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य हिंसक लोगों की पहचान की जा रही है। हिंसक घटना में 19 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

बता दें गुरुवार को भारत बंद का ऐलान किया गया था जिसे लेकर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए। पालनपुर जिले के छपी में हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर गए और सड़क जाम कर दिया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें...बड़ा एलान: मोदी सरकार लोगों के लिए लाई ये स्कीम, सभी को होगा फायदा

इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी को धकेल दे दिया। पुलिस की गाड़ी पलटने लगे। इसके बाद एहतियातन अहमदाबाद-पालनपुर हाइवे को बंद कर दिया गया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story