×

बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर हुई गोलीबारी, 2 की मौत, कई जख्मी

बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी में जहां दो युवक की मौत हो गई वहीं कई लोग जख्मी भी हो गये, जिनका इलाज चल रहा है।

Newstrack
Published on: 30 March 2021 12:17 PM GMT
बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर हुई गोलीबारी, 2 की मौत, कई जख्मी
X
बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर हुई गोलीबारी, 2 की मौत, कई जख्मी

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी में जहां दो युवक की मौत हो गई वहीं कई लोग जख्मी भी हो गये, जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान राजकुमार यादव और मनीष कुमार के रूप में हुई। घटना शाहपुर थाना के मठियापुर में होली की रात को घटी। अब दो लोगों की हत्या से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में एंट्री बैनः सीएम का बड़ा आदेश, बाहरियों को दिखाना होगा खास पासपोर्ट

बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच खूनी संघर्ष

दरअसल यहां बच्चों की लड़ाई बढ़कर बड़ों की लड़ाई में बदल गई और नौबत गोलीबारी तक की आ गई। गोली चलने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों की तरफ से दर्जनों राउंड गोली चलाई गई। इस खूनी भिड़ंत में एक ही पक्ष के दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।

शाहपुर थानाध्यक्ष के मुताबिक बच्चों के विवाद को लेकर मुन्ना यादव और विनोद यादव के परिवारों में गोलीबारी हुई। इसी दौरान एक पक्ष के राज कुमार और मनीष यादव को गोली लग गई। इससे घटनास्थल पर ही राज कुमार की मौत हो गई, जबकि मनीष यादव का इलाज के क्रम में मौत हुई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इलाके में भी तनाव का माहौल है।

ये भी पढ़ें: एंटीलिया केस में बड़ी खबर: NIA की कस्टडी में रहेंगे शिंदे और नरेश, मिले अहम सबूत

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Newstrack

Newstrack

Next Story