×

जम्मू -कश्मीर में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, बंद रहे बाजार

जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया है। इस बीच शुक्रवार को तीसरे दिन श्रीनगर में सुरक्षाबलों और प्रदर्शकारियों के बीच झड़प की खबरें आई है।

Aditya Mishra
Published on: 1 Nov 2019 8:50 AM GMT
जम्मू -कश्मीर में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, बंद रहे बाजार
X

जम्मू: जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया है। इस बीच शुक्रवार को तीसरे दिन श्रीनगर में सुरक्षाबलों और प्रदर्शकारियों के बीच झड़प की खबरें आई है।

इलाके में भारी संख्या में फ़ोर्स तैनात की गई है। हर आने जाने वाले शख्स पर निगाह रखी जा रही है। घाटी के विभिन्न हिस्सों में बाजार बंद रहा।

बताते चले कि गुरुवार को राजभवन में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू के शपथग्रहण से पहले पूरे शहर में सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें...जम्मू कश्मीर: प्रशासन ने जम्मू में खत्म की नेताओं की नजरबंदी

सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी और राज भवन के आस पास की सड़कों पर वाहनों के आवगमन को रोका गया। जगह-जगह पर राइट कंट्रोल गियर के साथ सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी।

वहीं इस बीच लगातार तीसरे दिन भी घाटी में रोजाना की तरह सुबह 6 से 10 बजे तक खुलने वाले बाजार भी बंद रहे। श्रीनगर के लाल चौक समेत डाउनटाउन में भी आम जनजीवन प्रभावित रहा। श्रीनगर के डाउन टाउन के कुछ इलाकों में सुबह पत्थरबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर चल रहे वाहनों को निशाना बनाया।

सूत्रों के अनुसार ईदगाह इलाके में करीब 20 से 25 गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़े , लेकिन बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। हालांकि इसकी पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई। उधर कारगिल में भी लगातार तीसरे दिन भी बंद देखने को मिला।

ये भी पढ़ें...चीन पर भारत का बड़ा बयान, कहा- जम्मू कश्मीर को UT दर्जा देना अंदरूनी मामला

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story