×

दिल्ली में फिर लागू होगा ऑड-ईवन, जानिए किस दिन चलेगी कौन सी गाड़ी

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर ऑड-ईवन स्कीम लागू होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑड-ईवन स्कीम को फिर से लागू करने का ऐलान किया है। इस बार यह 4 से 15 नवंबर के बीच लागू होगा।

Dharmendra kumar
Published on: 22 April 2023 4:01 PM GMT
दिल्ली में फिर लागू होगा ऑड-ईवन, जानिए किस दिन चलेगी कौन सी गाड़ी
X

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर ऑड-ईवन स्कीम लागू होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑड-ईवन स्कीम को फिर से लागू करने का ऐलान किया है। इस बार यह 4 से 15 नवंबर के बीच लागू होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नवंबर के महीने में दिल्ली के आस-पास के राज्यों में पराली जलाई जाती है जिसकी वजह से दिल्ली गैस चेंबर बन जाती है। इसलिए एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूले को लागू करने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें...ब्लैक लिस्ट से हटाए गए 312 विदेशी सिखों के नाम, ये है पूरा मामला

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पलूशन N95 मास्क बांटेगी। केजरीवाल ने कहा कि पराली प्रदूषण कम करने के कई फैसले लिए गए हैं। प्रदूषण पर लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में अभियान चलेगा। पेड़ लगाने के लिए भी लंबा अभियान चलेगा, जिसमें पेड़ों की होम डिलिवरी की जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 12 जगहों पर काफी प्रदूषण है, ये हॉटस्पॉट हैं, हम यहां विशेष काम करेंगे। बस ऐग्रीगेटर पॉलिसी लाई जाएगी, इलेक्ट्रिक वीइकल पॉलिसी को जल्द ही नोटिफाई किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...‘लैंडर विक्रम’ पर अब आई ये जानकारी, इन तीन बड़े कारणों से बिगड़ी लैंडिंग!

4, 6, 8, 10,12 और 14 नवंबर को ईवन नंबर वाली गाड़ियां चलेंगी, जबकि 5, 7, 9, 11, 13 और 15 नंवबर को ऑड नंबर वाली गाड़ियां दिल्ली में चलेंगी।

केजरीवाल ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि ट्रैफिक सुधरे और ऐक्सिडेंट बंद हों। नया नियम लागू होने से दिल्ली की ट्रैफिक में सुधार आया है। हमारी इसपर नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें...नया मोटर व्हीकल एक्ट: सुधार की ओर कदम, जुर्माना या जि़ंदगी!

अरविंद केजरीवाल ने राजधानी को प्रदूषण फ्री करने के लिए 7 योजनाओं की घोषणा की। इसके तहत केजरीवाल ने प्रदूषण मुक्त दिवाली, ऑड-ईवन पॉलिसी, पलूशन मास्क का वितरण, पराली और कूड़े के जलाने पर रोक, हॉटस्पॉट ऐक्शन प्लान, डस्ट पलूशन कंट्रोल और दिल्ली ट्री चैलेंज प्रोग्राम्स की घोषणा की।

दिल्ली के सीएम ने लोगों से पटाखा मुक्त दिवाली मनाने की भी अपील की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार छोटी दिवाली पर एक लेजर शो का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में पूरी दिल्ली एक साथ दिवाली मनाएगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story