×

कोबरा का जादू: जंगलों में चला अभियान, जारी मुठभेड़ में कई हुए ढेर, 1 जवान शहीद

गुुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ये चल रही मुठभेड़ बीजापुर जिले के तोंगुड़ा-पामेड़ इलाके में सुबह के करीब 4 बजे के आस-पास हुआ।

Vidushi Mishra
Published on: 7 Nov 2019 4:02 AM GMT
कोबरा का जादू: जंगलों में चला अभियान, जारी मुठभेड़ में कई हुए ढेर, 1 जवान शहीद
X
कोबरा का जादू: जंगलों में चला अभियान, जारी मुठभेड़ में कई हुए ढेर, 1 जवान शहीद

नई दिल्ली : गुुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ये चल रही मुठभेड़ बीजापुर जिले के तोंगुड़ा-पामेड़ इलाके में सुबह के करीब 4 बजे के आस-पास हुआ।

यह भी देखें... हैवान आतंकी! नहीं मिला कुछ तो मासूमों को ही निशाना बना लिया

आगे उन्होंने बताया कि शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से था। उसका दल, बल की कमांडो इकाई ‘कोबरा’ और राज्य पुलिस जंगलों में अभियान चला रही थी, तभी यह मुठभेड़ हुई।

वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कामता प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बाद में, अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कुछ नक्सलियों के मारे जाने का भी संदेह है। साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल तलाश अभियान चला रहे हैं। जल्द ही उसकी भी जानकारी दी जाएगी।

यह भी देखें... हो जाएं सावधान: धर्म के लिए कर रहे ये काम, तो अब मिलेगी कड़ी सजा

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story