×

BJP में बांग्लादेशीः माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष की खुली पोल, कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल

मुंबई में बीजेपी के माइनॉरिटी सेल का जिला अध्यक्ष बांग्लादेशी नागरिक निकला है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक बांग्लादेशी नागरिक को पार्टी पदाधिकारी बनाने पर राजनीति शुरू हो गयी है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

Ashiki
Published on: 20 Feb 2021 3:47 AM GMT
BJP में बांग्लादेशीः माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष की खुली पोल, कांग्रेस ने उठाए बड़े सवाल
X
बीजेपी माइनॉरिटी सेल का अध्यक्ष निकला बांग्लादेशी

मुंबई: मुंबई में बीजेपी के माइनॉरिटी सेल का जिला अध्यक्ष बांग्लादेशी नागरिक निकला है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक बांग्लादेशी नागरिक को पार्टी पदाधिकारी बनाने पर राजनीति शुरू हो गयी है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने भी सवाल उठाएं हैं।

ये भी पढ़ें: ताबड़तोड़ झटके: 24 घंटों में थर्राई दुनिया, म्यांमार-अफगानिस्तान और भारत में भूकंप

कांग्रेस ने बोला हमला

सचिन सावंत ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा का उत्तर मुंबई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रुबेल शेख बांग्लादेशी निकला है। साथ ही उन्होंने सवाल भी किया है। उन्होंने कहा, 'क्या ये संघ जिहाद है?' वहीं बीजेपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए शेख को पद से हटा दिया है।



क्या है मामला ?

दरअसल, यह बांग्लादेशी नागरिक उत्तरी मुंबई में बीजेपी के माइनॉरिटी सेल अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहा था। इतना ही नहीं यह नागरिक भारत में अवैध दस्तावेज के साथ रह रहा था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नागरिक उत्तरी मुंबई में बीजेपी के माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहा था। आरोपी की पहचान रुबेल जोनु शेख के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है।

बीजेपी माइनॉरिटी सेल का अध्यक्ष निकला बांग्लादेशी (Left)

पुलिस ने दर्ज किया मामल

इस मामले में पुलिस ने बताया कि रुबेल ने गैरकानूनी तरीके से भारत की सीमा में प्रवेश किया है। मालवणी पुलिस के एंटी टेरर सेल ने रुबेन के घर की तलाशी ली। तलाशी में उसके घर से जो दस्तावेज मिले वो जाली थे। साथ ही पुलिस ने जानकारी दी कि रुबेल पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, जानिए अपने शहर में दाम

उधर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने ट्वीट के साथ मामले में वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में सावंत ने कहा है कि बीजेपी के कुछ पदाधिकारी गौ माता की तस्करी करते पकड़े गए हैं, इसी के साथ उनके कुछ पदाधिकारी आईएसआई के एजेंट मिल चुके हैं। अब बीजेपी प्रगति की है।

Ashiki

Ashiki

Next Story