×

बुरी खबर! कांग्रेस का ये बड़ा नेता अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती

कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है, खबर है कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Harsh Pandey
Published on: 1 Nov 2019 3:55 PM GMT
बुरी खबर! कांग्रेस का ये बड़ा नेता अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती
X

बेंगलुरुः कांग्रेस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है, खबर है कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीके शिवकुमार का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने का सुझाव दिया गया।

जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक डीके शिवकुमार की हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा है।

6 साल में 600 करोड़: ऐसे मामलों मे लिप्त हैं ये कांग्रेस नेता....

कांग्रेस के बड़े नेता डीके शिवकुमार के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने नेता डीके शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद तबीयत खराब होने की वजह से डीके शिवकुमार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। साथ ही डीके शिवकुमार ने अपने गिरफ्तारी को राजनीति के बदले की कार्रवाई कहा है।

यह भी पढ़ें. 250 ग्राम का परमाणु बम! पाकिस्तान का ये दावा, सच्चा या झूठा

2017 से चल रहा है मामला-

बता दें कि डीके शिवकुमार पर 2017 से ही मनी लॉन्ड्रिंग का मामला चल रहा है। डीके शिवकुमार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कर्नाटक के हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी थी पर कोर्ट ने अर्जी को खारिज कर दिया था। डीके शिवकुमार को ईडी द्वारा बार-बार नोटिस भेजने पर भी वो ईडी के सामने पेश नहीं होते थे। पहली बार शिवकुमार शुक्रवार को ईडी के सामने पेश हुए थे। ईडी के अनुसार शिवकुमार पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं ईडी ने शिवकुमार से चार बार पुछताछ करने के बाद उनको गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें. AK-47 से जवाहर पंडित की हुई थी हत्या! करवरिया बन्धुवों पर आया बड़ा फैसला

2017 में प्रवर्तन निदेशालय ने की थी छापेमारी, मिले थे 11 करोड़ कैश-

दरअसल, नोटबंदी के बाद से ही शिवकुमार इनकम टैक्स के निशाने पर थे। 2 अगस्त 2017 को प्रवर्तन निदेशालय ने शिवकुमार के घर और ऑफिस पर छापेमारी की थी। जिसमें शिवकुमार के दिल्ली के सफदरगंज बंगले से 11 करोड़ कैश मिले थे। जिसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेन्ट ने शिवकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया था। साथ ही शिवकुमार के चार साथियों के खिलाफ भी मामला दर्ज है। शिवकुमार के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के चार्जशीट के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें. सावधान दिल्ली वालों! हेल्थ इमरजेंसी घोषित, अब नहीं सुधरे तो भुगतोगे

शिवकुमार कर्नाटक के सबसे अमीर नेतां में शुमार हैं। 2013 में उन्होंने अपनी सम्पत्ति 251 करोड़ बताई थी और 2019 में लोकसभा के हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति कुल 840 करोड़ बताई है। महज 6 साल में शिवकुमार ने करीब 600 करोड़ रुपये कमा लिए। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शिवकुमार के पास से बेहिसाब पैसे का भी पता लगाया है। 2017 में शिवकुमार अपनी बेटी के साथ सिंगापुर गए थे , जहां पर हुए मनी ट्रांजेक्शन के बारे में शिवकुमार से ईडी की पुछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें. 10 करोड़ की होगी मौत! भारत-पाकिस्तान में अगर हुआ ऐसा, बहुत घातक होंगे अंजाम

उन्होंने अपने हलफनामे में उनके पास 2019 में 70 करोड़ की चल और 548 करोड़ की अचल संपत्ति थी जबकि 2013 में 46 करोड़ की चल और 169 की अचल संपत्ति थी।

वहीं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शिवकुमार के पास 429.32 करोड़ की अज्ञात संपत्ति का भी पता लगाया था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मार्च 2019 में शिवकुमार की 75 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जानकारी दी थी कि उन्होंने किसी और के नाम से जमीन खरीद के अपनी संपत्ति बनाई थी, जिसका हिसाब उनके पास नहीं है।

यह भी पढ़ें. जहरीली हवा में जी रहे आप, बचने के लिए करें ये उपाय

तिहाड़ जेल में डीके शिवकुमार से मिली थी सोनिया गांधी...

बताते चलें कि कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मिलने कांगेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को कर्नाटक के लिए तिहाड़ जेल पहुंचीं थी।

कांगेस की अध्यक्ष सोनिया सुबह करीब नौ बजे तिहाड़ जेल पहुंचीं। दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे मुलाकात हुई। मिली जानकारी के अनुसार ऐसा बताया गया कि सोनिया कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार का हाल-चाल लेने गयी थी उनके प्रति एकजुटता जताने के लिए गई थीं।

यह भी पढ़ें. चोरी हो गया दिल्ली का ये फुटओवर ब्रिज, है गजब कहानी

आपको बता दें कि शिवकुमार मनी लांड्रिंग मामले में इस समय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

मनी लांड्रिंग मामले के आरोप में गिरफ्तार शिवकुमार को ईडी ने कुछ हफ्ते पहले गिरफ्तार किया था और वो अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। सोनिया ने INX मीडिया मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से भी तिहाड़ पहुंचकर मुलाकात की थी।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story