×

आत्महत्या की राह पर थे कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा, अब बताए जिंदगी जीने के 5 तरीके

जब से एक्टर सुशांत सिंह राजपुत ने सुसाइड किया है इस खबर पर लोग की प्रतिक्रियाएं आ रही है।  क्योंकि एक्टर ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी की। तो इस डिप्रेशन को लेकर लोगों ने अपनी राय दी है। ऐसा अनुमान है कि देश में 1 करोड़ लोग डिप्रेशन के मरीज है, जिसमें कुछ उबर जाते है तो कुछ जिंदगी से हार जाते हैं।

suman
Published on: 17 Jun 2020 4:52 AM GMT
आत्महत्या की राह पर थे कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा, अब बताए जिंदगी जीने के 5 तरीके
X

नई दिल्ली : जब से एक्टर सुशांत सिंह राजपुत ने सुसाइड किया है इस खबर पर लोग की प्रतिक्रियाएं आ रही है। क्योंकि एक्टर ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी की। तो इस डिप्रेशन को लेकर लोगों ने अपनी राय दी है। ऐसा अनुमान है कि देश में 1 करोड़ लोग डिप्रेशन के मरीज है, जिसमें कुछ उबर जाते है तो कुछ जिंदगी से हार जाते हैं।

इसी के उपर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने बताया है कि वह भी जीवन में दो बार मानसिक बीमारी से गुजर चुके हैं। जिसे लोग डिप्रेशन कहते हैं देवड़ा की नजर में मानसिक बीमारी है।

यह पढ़ें...चीन ही नहीं मोदी सरकार के सामने हैं इस समय कई बड़ी चुनौतियां

दो बार मरने का ख्याल

उन्होंने कहा, जब वह 16-17 साल की उम्र में थे तो आत्महत्या जैसे विचारों का सामना कर चुके हैं। यह बहुत ही भयावह समय था क्योंकि कोई यह नहीं समझ पाता था कि उनके साथ क्या गलत है।इसके बाद में दूसरी बार साल 2006-07 में जब मैं वो सांसद थे तो दोबारा भी इस समस्या से दो- चार हुए।. उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि जो लोग सफल होते हैं उनको यह समस्या नहीं होती है। इस बीमारी से किसी को भी जूझना पड़ सकता है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा का कहना था कि यह बीमारी उम्र, जेंडर, आर्थिक स्थिति और तमाम चीजों से परे होती है और यह किसी को भी हो सकती है।

मिलिंद देवड़ा के 5 टिप्स...

आत्महत्या के ख्याल से दो चार हो चुके मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट कर कहा है कि पांच तरीके हैं जिससे इंसान खुद को इस परेशानी से बाहर निकाल सकता है..

*आप अपने परिवार, दोस्त, सहकर्मियों, परिचितों से मिलें। लोग आपको कहीं ज्यादा चाहते हैं।

* डिप्रेशन किसी को भी हो सकता है। वह उम्र, लिंग, आर्थिक स्थिति, सफलता पर निर्भर नहीं करता। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर काउंसलिंग लेने से ना हिचकें।

*अंदर के शैतान से लगातार लड़ना पड़ता है। कभी हार नहीं माननी चाहिए।

यह पढ़ें...LIVE: चीन सीमा पर तनाव बरकरार, पूरे LAC पर अलर्ट जारी

* जिंदगी खूबसूरत है। आगे निकलने की होड़ में मत फंसिए। वह करें जिसमें खुशी मिलती हो। संगीत, खाना, यात्रा, अपना काम और अपने पसंदीदा लोगों को चुनें।

*सबसे बड़ी बात, आप खुद से प्यार करें।

बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा 2004 से 2014 तक दो बार सांसद रहे हैं। उन्होंने दक्षिण मुम्बई संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया है। मिलिंद देवड़ा ने मनमोहन सिंह सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी तीन सालों के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली है। वो एक कद्दावर नेता व बेहतरीन राजनीतिज्ञ है जो मुरली देवड़ा के बेटे हैं।

suman

suman

Next Story