×

सोनिया को बनाया दुर्गा: सिर्फ इसलिए इनकी पूजा करने बैठ गया ये शख्स

नवरात्रि में पूरे देश में लोग मां दुर्गा की पूजा करते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के एक नेता ऐसे भी हैं जो मां दुर्गा की नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देवी मानकर उनकी पूजा करते हैं।

Shreya
Published on: 8 July 2023 10:58 AM GMT
सोनिया को बनाया दुर्गा: सिर्फ इसलिए इनकी पूजा करने बैठ गया ये शख्स
X
सोनिया को बनाया दुर्गा: सिर्फ इसलिए इनकी पूजा करने बैठ गया ये शख्स

मध्य प्रदेश: नवरात्रि में पूरे देश में लोग मां दुर्गा की पूजा करते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के एक नेता ऐसे भी हैं जो मां दुर्गा की नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देवी मानकर उनकी पूजा करते हैं। ऐसा वो पहली बार नहीं कर रहे हैं, ऐसा करते हुए उनको कई साल हो गए हैं।

ऐसा करने वाले कांग्रेस नेता और चिकित्सक टी के धर मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रहते हैं। टी के धर हर बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देवी मानकर पूजा तो करते ही हैं, साथ ही में वो व्रत भी रखते हैं।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग वालों सावधान! ऑफर के चक्कर में लग सकता है चूना

कांग्रेस नेता टी के धर सोनिया गांधी के फोटो को अपने घर की अलमारी और जहां वो चिकित्सा करते हैं, वहां पर रखते हैं। साथ ही समय-समय पर उस तस्वीर को साफ भी करते हैं।

उनकी कहना है कि सोनिया गांधी देवी का अवतार हैं। इसलिए नवरात्रि में वो उनकी नौ दिनो तक पूजा करते हैं और टी के धर ऐसा पूरे 20 साल से कर रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने एक शपथ ली है कि जब तक सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाती वो अपने सिर का मुंडन करवाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: अब यहां मगरमच्छ: जिसने भी देखा वो दंग रह गया, सब पर मंडराया खतरा

Shreya

Shreya

Next Story