×

Rahul Gandhi Disqualification: राहुल गांधी ने बदला अपना ट्विटर बायो, लिखा – Dis’Qualified MP

Rahul Gandhi Disqualification: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अपने सोशल मीडिया बायो में ‘Dis’Qualified MP’ शब्द का जिक्र खासतौर पर किया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 26 March 2023 6:28 AM GMT (Updated on: 27 March 2023 6:09 PM GMT)
Rahul Gandhi Disqualification: राहुल गांधी ने बदला अपना ट्विटर बायो, लिखा – Dis’Qualified MP
X
Rahul Gandhi (Image : Social Media)

Rahul Gandhi: लोकसभा सचिवालय द्वारा राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने का मामला काफी गरमा चुका है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस देशभर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इस बीच राहुल गांधी ने अपने ट्विटर बायो को बदल दिया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अपने सोशल मीडिया बायो में ‘Dis’Qualified MP’ शब्द का जिक्र खासतौर पर किया है।
दरअसल, राहुल गांधी के मोदी सरनेम वाली विवादित टिप्पणी को लेकर दायर मानहानि केस में सूरत की अदालत द्वारा दोषी करार दिया गया है। उन्हें कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 को आधार बनाते हुए लोकसभा सचिवालय ने उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी है। राहुल संसद में केरल की वायनाड लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।

कांग्रेस देशभर में कर रही संकल्प सत्याग्रह

राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। तमाम राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालयों पर गांधी प्रतिमा के नीचे कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता सत्याग्रह पर बैठे हैं। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर सत्याग्रह कर रही हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा धारा 144 लगाने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजे शुरू हुआ सत्याग्रह शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रदर्शन के शुरू करने से पहले कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णवजन गाया। इस सत्याग्रह में सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर भी शामिल हुए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मौके पर कहा कि संसद मे राहुल गांधी द्वारा अडानी का मुद्दा उठाया गया तो बीजेपी इसे दबाने के लिए मानहानि का केस का तमाशा कर रही है। ये एक साजिश है, जिसके खिलाफ राहुल गांधी लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। बता दें कि लोकसभा सचिवालय ने अपने वेबसाइट से भी बतौर सांसद राहुल गांधी का नाम हटा दिया है। उनकी संसद सदस्यता बुधवार को खत्म की गई थी।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story