×

Rahul Gandhi: कौन हैं राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज? शिकायकर्ता और पैरवी करने वकील के बार में जानें

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की सजा के बाद में कई नामों की चर्चा हो रही हैं। जिनमें राहुल गांधी की टिप्पणी पर केस दर्ज कराने वाले पूर्णेश मोदी, सूरत की सेशल कोर्ट के जज सीजेएम हरीश हंसमुख भाई वर्मा और राहुल गांधी के वकील किरीट पानवाला की। तो चलिए सभी के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Jugul Kishor
Published on: 26 March 2023 5:10 AM GMT (Updated on: 26 March 2023 5:11 AM GMT)
Rahul Gandhi: कौन हैं राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज? शिकायकर्ता और पैरवी करने वकील के बार में जानें
X
राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज, शिकायतकर्ता और वकील (फोटो: सोशल मीडिया)

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। सुर्खियों में रहने की मुख्य वजह है उनकी संसद सद्स्यता का रद्द हो जाना है। दरअसल, राहुल गांधी को बीते गुरुवार को सूरत की एक कोर्ट ने मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाई। यह सजा राहुल को कर्नाटक में 2019 में एक जनसभा के दौरान मोदी सरनेम को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सुनाई गई। राहुल ने जनसभा के दौरान कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों होता हैं। राहुल गांधी की सजा के बाद में कई नामों की चर्चा हो रही हैं। जिनमें राहुल गांधी की टिप्पणी पर केस दर्ज कराने वाले पूर्णेश मोदी, सूरत की सेशल कोर्ट के जज सीजेएम हरीश हंसमुख भाई वर्मा और राहुल गांधी के वकील किरीट पानवाला की। तो चलिए सभी के बारे में डिटेल में जानते हैं।

केस दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी

पूर्णेश मोदी का जन्म 1965 में हुआ था। उनके पिता का नाम ईश्वरलाल मोदी है। मोदी प्रोफेशनल ग्रेजुएट हैं। बीकॉम करके 1992 में उन्होंने सूरत की सर चौवाशी लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के मजबूत गढ़ वाले सूरत की सूरत पश्चिम सीट पर पूर्णेश मोदी ने जीत दर्ज की थी। मोदी ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय शाह को 1,04,312 वोटों के ब़ड़े अंतर से पराजित किया था। पूर्णेश मोदी को सितंबर 2021 में भूपेंद्र पटेल की सरकार में सड़क और भवन मंत्री बनाया गया था। लेकिन ज्यादा दिनों तक मंत्री नहीं रहे थे।

2013 में पहली बार बने थे विधायक

पूर्णेश मोदी 2013 उपचुनाव में सूरत की सूरत पश्चिम सीट से विधायक बने थे। बता दें कि भाजपा के तत्काली विधायक किशोर भाई वांकावाल के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुए थे। इसके बाद पूर्णेश मोदी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भी सूरत पश्चिम सीट से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में मोदी ने कांग्रेस के इकबाल पटेल को 77 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी थी। पूर्णेश मोदी 2009-12 और 2013-16 में सूरत नगर बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज?

राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज हरीश हंसमुख भाई वर्मा का जन्म गुजरात के वडोदरा में हुआ था। उनकी उम्र 43 साल है। हरीश वर्मा ने अपनी एलएलबी की पढ़ाई महाराजा सयाजीराव कॉलेज से की थी। वर्मा के पिता भी वकालत के ही पेशे में थे। इस बाद में वह जुडिशयल ऑफिसर बन गए थे। वर्मा के बारे में कहा जाता है कि सिर्फ वह कानून की सुनते हैं इसके अलावा किसी की नहीं सुनते हैं। गुजरात में वर्मा की छवि एक ईमानदार और सख्त जज की है। राहुल गांधी के मामले में वर्मा ने कुछ ही मिनटों में उन्होनें फैसला सुना दिया था। हालांकि कुछ मिनटों के बाद ही राहुल गांधी को जमानत मिल गई थी।

राहुल गांधी की पैरवी करने वाले वकील?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से वकील किरीट पानवाला का जन्म 16 मई 1953 को सूरत में हुआ था। किरीट पानवाला ने 1973 में बीएसएसी की पढ़ाई करने के बाद प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। प्रैक्टिस के दौरान ही उन्होने 1976 में एलएलबी और 1978 में एलएलएम पूरा किया था। पानवाला को सूरत की कोर्ट में वकालत करते हुए करीब 47 साल हो गये हैं। किरीट पानवाल ने असत्यो माहिती नाम से एक किताब भी लिखी है। इसके अलावा स्टेच्यू के नाम से क्राइम स्टोरी पर आधारित एक नवलकथा भी लिख चुके हैं। उन्होनें नर्मदा तारी वही जता पानी के नाम से एक गुजराती फिल्म भी बनाई हैं, जो 10 अवार्ड भी जीत चुकी है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story