×

Karnataka: गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ, महिलाओं के खाते में दो हजार रूपए ट्रांसफर, राहुल बोले- हमने अपने वादे पूरे किए

Karnataka: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मैसूर में राज्य सरकार की गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

Jugul Kishor
Published on: 30 Aug 2023 9:19 AM GMT (Updated on: 30 Aug 2023 9:47 AM GMT)
Karnataka: गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ, महिलाओं के खाते में दो हजार रूपए ट्रांसफर, राहुल बोले- हमने अपने वादे पूरे किए
X
राहुल गांधी ( सोशल मीडिया)

Karnataka: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मैसूर में राज्य सरकार की गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। राहुल गांधी के योजना का उद्घाटन करते ही योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाली 1 करोड़ 09 लाख 54 हजार महिलाओं के खाते में 2000 रुपए पहुंच गए। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासविच केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहे।

बता दें, इस योजना के लॉन्च होने से परिवार की महिला मुखिया को प्रतिमाह 2,000 रुपये की नकद सहायता मिलेगी। राहुल गांधी ने गृह लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि भेजी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में इस योजना की शुरुआत की गई।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक से पांच वादे किए थे। हमने कहा था कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता जब कुछ कहते हैं तो वो करते हैं। आज जब हमने टैबलेट पर क्लिक किया तो करोड़ों महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में 2000 रुपए मिले। राहुल गांधी ने कहा कि हमने आपको बताया था कि चुनाव के बाद कर्नाटक में महिलाओं को बसों में यात्रा के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। इस योजना का नाम 'शक्ति' रखा गया और हमने इसे पूरा किया।

सांसद राहुल गांधी ने कहा हमारी पांच योजनाओं को देखें। एक को छोड़कर बाकी सभी महिलाओं के लिए हैं। लेकिन बाकी चारों योजनाएं महिलाओं के लिए बनी हैं। इसके पीछे एक गहरी सोच है। उन्होने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में मैं हजारों महिलाओं से मिला। कर्नाटक में हम लगभग 600 किलोमीटर तक चले। मैंने आपसे बात की और मुझे एक बात स्पष्ट रूप से समझ में आई। आपने कहा कि महंगाई की मार आप पर पड़ रही है। इसकी मार महिलाओं को झेलनी पड़ती है। हजारों महिलाओं ने मुझसे कहा कि वे महंगाई बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। मैं समझ गया कि कर्नाटक की महिलाएं इस राज्य की नींव हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story