×

राहुल गांधी का मोदी पर जोरदार हमला, कहा-चल रही हम दो हमारे दो की सरकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के राजस्थान दौरे पर शुक्रवार को जाएंगे, जहां कई स्थानों पर वो किसानों के साथ संवाद कर सभाएं संबोधित करेंगे।

suman
Published on: 11 Feb 2021 1:23 PM GMT
राहुल गांधी का मोदी पर जोरदार हमला, कहा-चल रही हम दो हमारे दो की सरकार
X
लोकसभा में बोले राहुल गांधी- 'हम दो हमारे दो' की तर्ज पर चल रही केंद्र की सरकार

नई दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज लोकसभा में कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि कृषि कानूनों के कंटेट में मंडियों को खत्म करना है। पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये कानून 'हम दो हमारे दो' के लिए हैं।

हम दो, हमारे दो

अब कोरोना अलग रूप में आ गया है, उसी तरह यह नारा भी दूसरे रूप में आ गया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश को चार लोग चला रहे हैं-हम दो हमारे दो। हर एक आदमी उनके नाम जानता है। हम दो, हमारे दो यह किसकी सरकार है।

राहुल ने आगे कहा कि हम दो हमारे दो...वो आपको याद होगा, वो फोटो होती थी चार। क्यूट से चेहरे, सुंदर से चेहरे, मोटे-मोटे चेहरे। इस पर सदन में हंगामा होता रहा।साफ है कि उन्होंने मोदी-शाह और अदानी-अंबानी पर निशाना साधा है, हालांकि उन्होंने भाषण में उनका नाम नहीं लिया। इसके बाद लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया। सत्तारुढ़ दल के नेताओं ने राहुल गांधी को कुछ देर के लिए नहीं बोलने दिया। बाद में माहौल शांत हुआ और उन्होंने अपनी बात रखनी शुरू की। इसके साथ उन्होंने दो मिनट के लिए किसान आंदोलन के शहीदों के समर्थन में मौन भी रखा। कृषि कानूनों पर बोलने के बाद राहुल ने बजट पर बात करने से इनकार कर दिया।



यह पढ़ें..भयानक हादसा एटा में: अचानक भरभरा कर गिरा बीम, 1 मजदूर की मौत 2 घायल

व्यापारी हैं इनका धंधा बंद

जब ये कानून लागू होंगे तो इस देश के किसान है, देश के मजदूर हैं, छोटे व्यापारी हैं इनका धंधा बंद हो जाएगा। इससे किसानों के खेत चले जाएंगे, उसे सही दाम नहीं मिलेगा, छोटे दुकानदारों की दुकान बंद हो जाएगी और सिर्फ दो लोग हम और हमारे दो इस देश को चलाएंगे।

यह पढ़ें..किसान आंदोलनः अक्टूबर तक धार देने के लिए टिकैत बंधुओं पर है नजर

राजस्थान दौरे पर जाएंगे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के राजस्थान दौरे पर शुक्रवार को जाएंगे, जहां कई स्थानों पर वो किसानों के साथ संवाद कर सभाएं संबोधित करेंगे। पार्टी के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी । कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 12 फरवरी को हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे में सुबह 11:30 बजे और श्री गंगानगर जिले के पदमपुर कस्बे में दोपहर बाद 3:00 बजे किसान सभाओं को संबोधित करेंगे।

suman

suman

Next Story