×

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR, ये है पूरा मामला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोपों के तहत छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने सोमवार को बताया

suman
Published on: 12 May 2020 4:48 AM GMT
BJP प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR, ये है पूरा मामला
X

रायपुर : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोपों के तहत छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने सोमवार को बताया कि जिले के सिविल लाइंस थाने में पुलिस में पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई।

पुलिस के अनुसार, पाढ़ी ने पुलिस में शिकायत की थी कि पात्रा ने 10 मई को ट्वीट कर दो पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी पर कश्मीर मामले और वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगे तथा बोफोर्स घोटाला को लेकर झूठा आरोप लगाया था। पाढ़ी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि दोनों पूर्व प्रधानमंत्री को किसी भी भ्रष्टाचार और दंगों से संबंधित मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

यह पढ़ें...अलर्ट जारी: UP समेत देश के इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

यूथ कांग्रेस का आरोप

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास का आरोप है कि भाजपा नेता ने देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड कर विवादित बातें लिखी हैं। वहीं मामला दो बड़े राजनीतिक पार्टियों से जुड़े होने के चलते पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की बात कह रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा था कि यदि इस समय कोरोना संकट में कांग्रेस की सरकार होती, तो हम टेस्ट, उपचार, व्यवस्था, राहत, मदद और तकनीक में सबसे आगे होते। इसी ट्वीट पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के समय कोरोना संकट के होने पर घोटाले होने का अंदेशा जताते हुए बता दिया।

दो पूर्व प्रधानमंत्रियों पर कसा तंज

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास का आरोप है कि संबित पात्रा ने पोस्टर के साथ दो पूर्व प्रधानमंत्रियों पर भी तंज कसा। संबित पात्रा के ट्वीट में कहा गया कि यदि कोरोना संकटकाल में कांग्रेस की सरकार होती तो 5000 करोड़ का मास्क घोटाला, 7000 करोड़ का कोरोना टेस्ट किट घोटाला, 20 हजार करोड़ का जवाहर सैनिटाइजर घोटाला और 26 हजार करोड़ का राजीव गांधी वायरस रिसर्च घोटाला हो जाता।

यह पढ़ें...देश में कोरोना के 46008 एक्टिव केस, अब तक 22454 मरीज ठीक हुए

जब देश कोविड-19 जैसी चुनौतियों से लड़ रहा है, ऐसे में इस तरह का ट्वीट करना ना केवल विभिन्न धार्मिक समूहों, समुदायों के बीच सद्भाव के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे शांति भंग होने की भी आशंका है। वहीं, राज्य में भाजपा के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि सत्ताधारी दल सत्ता का दुरुपयोग विरोधी दल के नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने के लिए कर रही है।

suman

suman

Next Story