×

राहुल गांधी के इस बयान के बाद कांग्रेस के 120 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसके बाद काग्रेस नेता राहुल गांधी को मनाने में लगे हैं, लेकिन वह इस्तीफे पर अड़े हैं। राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस के पदाधिकारी भी राहुल के साथ इस्तीफा देने पर अड़ गए हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 28 Jun 2019 12:49 PM GMT
राहुल गांधी के इस बयान के बाद कांग्रेस के 120 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
X

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसके बाद काग्रेस नेता राहुल गांधी को मनाने में लगे हैं, लेकिन वह इस्तीफे पर अड़े हैं। राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस के पदाधिकारी भी राहुल के साथ इस्तीफा देने पर अड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें...ओ तेरी! इस रेस में तो रन मशीन विराट ने सचिन को भी पीछे छोड़ दिया

पत्र पर हस्ताक्षर कर पार्टी को भेजा इस्तीफा

कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर कर पार्टी को अपना इस्तीफा भेजा है। इस पत्र पर 120 लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं, इसमें AICC सचिव, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इस पत्र पर और भी नेता हस्ताक्षर कर सकते हैं। पत्र में कहा गया है कि हम यहां राहुल गांधी के साथ सामूहिक इस्तीफा देंगे।

यह भी पढ़ें...जानिए लोकसभा में नेहरू को लेकर शाह ने ऐसा क्या कहा, तिलमिला गई कांग्रेस?

ये बड़े नाम हैं शामिल

इस्तीफा देने में नेताओं में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया का भी नाम है। इसके अलावा हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान का भी नाम शामिल है। सुमित्रा चौहान ने इस्तीफा देते हुए घोषणा की है कि जबतक राहुल गांधी अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे तबतक वह पार्टी में कोई पद स्वीकार नहीं करेंगी।

राहुल गांधी ने जाहिर की थी नाराजगी

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा देने पर अड़ गए। वहीं हाल ही में राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताऔ और पदाधिकारियों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि उनके इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्षों ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया।

यह भी पढ़ें...UP: जानिए कैसे 10 दिन में ढूंढ निकाले 164 छुपे टीबी मरीज

राहुल गांधी के इस बयान के बाद अब कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लग गई है और करीब 120 पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story