×

अभी-अभी सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर कर रहे जांच, आई रिपोर्ट

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार शाम राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई हैं। सोनिया नियमित जांच के लिए भर्ती हुई है।

Shivani
Published on: 30 July 2020 3:27 PM GMT
अभी-अभी सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर कर रहे जांच, आई रिपोर्ट
X

नई दिल्ली: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार शाम राजधानी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई हैं। बताया जा रहा है कि सोनिया नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुई है। इस बारे में दिल्ली स्थित गंगराम अस्पताल के चेयरमेन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉक्टर डी.एस. राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर हैं।

सोनिया गांधी दिल्‍ली के सर गंगाराम अस्‍पताल में हुईं भर्ती

दरअसल, कांग्रेस पार्टी की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को आज शाम 7 बजे के बाद दिल्‍ली के सर गंगा राम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत फ़िलहाल स्थिर बताई है। सोनिया की मेडिकल कंडीशन को लेकर अस्‍पताल बोर्ड के चेयरमैन डॉ डीएस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी नियमित चेकअप के लिए अस्‍पताल में भर्ती हुईं हैं। उनकी हालत बिल्‍कुल सामान्‍य है।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी के लोधी एस्टेट बंगले पर बड़ी खबर, सरकार ने दिया था नोटिस

डॉ डीएस राणा ने बताया-सोनिया की हालत स्थिर

वहीं सूत्रों के मुताबिक़, सोनिया गांधी को पेट में संक्रमण होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष राणा ने उनकी हालत को स्थिर बता रहे हैं। फिर भी नियमित जांच और कुछ टेस्ट किए जाने हैं, इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे कि सोनिया पूरी तरीके से स्वस्थ हैं।

ये भी पढ़ेंः PM मोदी के नए निजी सचिव: इस IAS को मिली जिम्मेदारी, अबतक यहां थे तैनात

आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की थी पार्टी की बैठक

गौरतलब है कि आज सुबह की सोनिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पार्टी की एक बैठक की थी। जिसमें उन्होंने राज्‍य सभा के सभी सांसदों के साथ राजनीति के वर्तमान हालात पर चर्चा की है। इस बैठक में पार्टी के सदस्‍यों ने फिर से राहुल गांधी को अध्‍यक्ष बनाने की मांग की।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story