×

Congress Protest : हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका का सरकार पर हमला- महंगाई से जनता पस्त, सरकार मस्त

Congress Protest Live: कांग्रेस बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस नेता और सांसद काले कपड़ों में राष्ट्रपति भवन और पीएम आवास को घेरने की जिद पर अड़े हैं।

aman
Written By aman
Published on: 5 Aug 2022 9:30 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2022 2:51 PM GMT)
congress to hold nationwide protest against gst price rise rahul gandhi sonia gandhi live updates
X

Congress Protest Live

Click the Play button to listen to article

Congress Protest : बेरोजगारी (Unemployment) और महंगाई के खिलाफ शुक्रवार (05 अगस्त 2022) को कांग्रेस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के तमाम नेता अलग-अलग राज्यों में प्रदर्शन कर रही है। पार्टी नेताओं और सांसदों का कहना है कि वो आज प्रदर्शन करेंगे और गिरफ्तारियां भी देंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास और राष्ट्रपति भवन के घेराव का ऐलान किया है। जिसके बाद इन इलाकों में धारा- 144 लगा दी गई। राष्ट्रपति भवन के पास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय से इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस का मार्च निकला है। राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस नेता मार्च कर रहे हैं। वहीं, पीएम हाउस (PM House) घेराव की भी तैयारी। हालांकि, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

Live Updates

  • 5 Aug 2022 9:49 AM GMT

    चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने चलाए वाटर कैनन

    कांग्रेस पार्टी की पंजाब इकाई ने भी आज प्रदर्शन किया। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पंजाब पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। 

  • 5 Aug 2022 9:41 AM GMT

    राहुल बोले- हम महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर लड़ रहे हैं। लेकिन, हमें क्यों रोका जा रहा है, ये आप सरकार से पूछिए


  • 5 Aug 2022 9:32 AM GMT

    प्रियंका- हम पीएम हाउस जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं

    प्रियंका आगे कहती हैं, 'देश के प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान की संपत्ति को अपने मित्रों को बेच दिया। वो कहती हैं, 'केंद्र सरकार को लगता है कि विपक्ष (Opposition) में जो भी है उनको दबा सकते हैं। वो यहीं नहीं रुकीं, बोलीं 'उनको (मोदी सरकार) को लगता है कि अपनी फौज दिखाने के बाद हम समझौता कर लेंगे। उन्होंने कहा, इनके मंत्री कहते हैं कि देश में महंगाई नहीं है। हम प्रधानमंत्री आवास (PM Residence) तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं, लेकिन रोक लिया गया।' 

  • 5 Aug 2022 7:51 AM GMT

    प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया गया

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बाद अब उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रियंका गांधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास की तरफ बढ़ रही थीं। तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रियंका सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर हिरासत में लिया।  


  • 5 Aug 2022 7:36 AM GMT



  • 5 Aug 2022 7:33 AM GMT

    प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने रोका

    महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जारी प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री आवास की तरफ बढ़ रहे थे, इनमें प्रियंका गांधी भी थीं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक लिया है। विरोध करते हुए प्रियंका गांधी वहीं जमीन पर बैठ गईं। पुलिस उन्हें वहां से उठाने की कोशिश कर रही है। 


  • 5 Aug 2022 7:28 AM GMT

    कांग्रेस मुख्यालय बाहर बसें खड़ी हैं

    कांग्रेस मुख्यालय (Congress Headquarters, Delhi) के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इतना ही नहीं 10 से अधिक की संख्या में बसों को खड़ा कर दिया गया है। ताकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress Party workers) को हिरासत में लिया जा सके। 

  • 5 Aug 2022 7:25 AM GMT

    राजीव शुक्ला ने कहा- सभी सांसद देंगे गिरफ्तारी 

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने कहा कि, 'हम सभी राष्ट्रपति भवन जाने के लिए मार्च की कोशिश कर रहे हैं। मगर, पुलिस ने धारा- 144 का हवाला देते हुए रोक लिया है। हम सभी सांसद गिरफ़्तारी देंगे। हम देश की जनता को बेरोजगारी और महंगाई से राहत दिलाकर ही मानेंगे।

  • 5 Aug 2022 7:21 AM GMT

    प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद हिरासत में लिए गए

    राजधानी दिल्ली में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस सांसदों का मार्च राष्ट्रपति भवन तक निकला है। इस बीच कांग्रेस सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

  • 5 Aug 2022 7:19 AM GMT

    राहुल गांधी- लोकतंत्र की हत्या कर रही है मोदी सरकार

    प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को घसीटा है। कुछ लोगों के साथ हाथापाई भी की है। आप सभी देख रहे हैं, लोकतंत्र की हत्या हो रही है। ये हमें महंगाई-बेरोजगारी पर प्रदर्शन भी करने नहीं दे रहे हैं। 



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story