×

अभी-अभी दिग्गज कांग्रेसी नेता की मौत, 4 बार रहे सीएम, निधन से पार्टी में कोहराम

कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी का आज सुबह निधन हो गया। बता दें कि सोलंकी का जन्म 30 जुलाई 1927 को एक कोली परिवार में हुआ था

Shivani Awasthi
Published on: 9 Jan 2021 3:18 AM GMT
अभी-अभी दिग्गज कांग्रेसी नेता की मौत, 4 बार रहे सीएम, निधन से पार्टी में कोहराम
X

अहमदाबाद: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव सिंह सोलंकी का शनिवार को निधन हो गया। माधव सिंह सोलंकी गुजरात के 4 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसके अलावा वह विदेश मंत्री के पद पर भी रहे। आज सुबह उनका निधन हो जाने के बाद की जानकारी से कांग्रेस में शोक की लहर है। परिवार के लिए शोक संवेदना आना शुरू हो गयीं हैं।

गुजरात के पूर्व सीएम माधव सिंह सोलंकी का 94 साल की उम्र में निधन

दरअसल, कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंकी का आज सुबह निधन हो गया। बता दें कि सोलंकी का जन्म 30 जुलाई 1927 को एक कोली परिवार में हुआ था। राजनीति में उनका बड़ा नाम है। गुजरात से वह चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा भारत सरकार के विदेश मंत्री भी रहे।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में लगी भयानक आग: जल उठा अस्पताल, 10 बच्चों की मौत से हाहाकार

KHAM थ्योरी के बल पर 4 बार आए सत्ता में

माधव सिंह सोलंकी खाम थ्योरी के जनक माने जाते हैं। खाम थ्योरी गुजरात की राजनीति और जातिगत समीकरणों के साथ सत्ता में आने का एक प्रयोग था, जिसमे सोलंकी सफल रहे और 4 बार सीएम की कुर्सी तक पहुंचे। खाम यानी क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम। इन चार वर्गों को एक साथ जोड़ उन्हने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता हासिल की। वहीं इसी समीकरण के जरिये सोलंकी ने गुजरात की सत्ता से अगड़ी जातियों को कई साल के लिए बाहर कर दिया।

congress-senior-leader-and-ex-gujarat-cm-madhav-singh-solanki-died

भरत सिंह सोलंकी को मिल रही शोक संवेदनाएं

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी उनके बेटे हैं। भारत सिंह सोलंकी खुद यूपीए की सरकार के दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके हैं। अगस्त में भरत सिंह सोलंकी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। पिता की मौत के बाद भरत सिंह सोलंकी को पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से शोक संवेदनाएं मिल रही हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story