×

बंगाल में राष्ट्रपति शासन: नड्डा पर हमले से उठी ये मांग, क्या करेगी ममता सरकार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda) के काफिले पर ताबड़तोड़ हमले हुए। इन हमलों की वजह से अब राजनीतिक घमासान अपने चरम पर है। ऐसे में भाजपा(BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय (MuKul Rai) ने डायमंड हार्बर की घटना को लेकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

Newstrack
Published on: 10 Dec 2020 12:12 PM GMT
बंगाल में राष्ट्रपति शासन: नड्डा पर हमले से उठी ये मांग, क्या करेगी ममता सरकार
X
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल में हैं। उनके दौरे का का आज आज दूसरा व अंतिम दिन है। सूबे के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष की रैली होने वाली है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल(West Bengal) के डायमंड हार्बर पर आज भाजपा रैली के लिए पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda) के काफिले पर ताबड़तोड़ हमले हुए। इन हमलों की वजह से अब राजनीतिक घमासान अपने चरम पर है। ऐसे में भाजपा(BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय (MuKul Rai) ने डायमंड हार्बर की घटना को लेकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इस बारे में मुकुल राय ने कहा कि आज की स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें... कोलकाता: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने आरोप मड़ा है कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की यात्रा से पहले पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

साथ ही बीजेपी की राज्य इकाई के सूत्रों ने आरोप लगाया कि नड्डा के कार्यक्रम स्थल से पार्टी के बैनरों को फाड़ दिया गया और उनके कुछ कार्यकर्ताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार-पिटाई की।

ये भी पढ़ें...पश्चिम बंगाल में जेपी नड्डा की रैली से पहले BJP कार्यकर्ताओं पर हमला

पश्चिम बंगाल में 'जंगल राज'

जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में 'जंगल राज' चल रहा है। रॉय ने आरोप लगाया कि बंगाल में कानून का राज खत्म हो गया है। विपक्षी पार्टियों को उनके कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिल रही है। राज्य में जंगल राज्य चल रहा है।

jp nadda फोटो-सोशल मीडिया

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रवास के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद मैंने उनसे फोन पर बात करके उनके कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की है। यह घटना पश्चिम बंगाल राज्य की गिरती कानून व्यवस्था का परिचायक है।

ये भी पढ़ें...देहरादूनः BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से 120 दिन की अपनी देशव्यापी यात्रा शुरू करेंगे

पूरी जांच की जानी चाहिए

आगे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक नेताओं को इस तरह से निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले की गंभीरता को देखते हुए इसकी पूरी जांच की जानी चाहिए और इस घटना की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं की जान पिछले कुछ सालों में पश्चिम बंगाल में गई हैं। हिंसा और हत्या का दौर लगातार जारी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर जिस तरह से पथराव किया गया है लोकतंत्र में इससे बड़ी हत्या कुछ नहीं हो सकती है।

भाजपा के काफिले पर हुए हमले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पर हिंसक हमला अक्षम्य और निंदनीय है। यह हमला तृणमूल कांग्रेस की आगामी चुनावों में संभावित हार से उपजी हताशा का प्रतीक है। यह घटना लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है, दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...पश्चिम बंगाल: कूचबिहार जिले में BJP कार्यकर्ता का मिला शव, हत्या का आरोप

Newstrack

Newstrack

Next Story