×

लाल निशान पर शेयर बाजार: कोरोना ने किया का बुरा हाल, 1213 अंक लुढ़का

देश में 21 दिन के लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था और आम आदमी को राहत देने के लिए सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। आरबीआई ने जनता को रेपो रेट कटौती के साथ लोन की ईएमआई पेमेंट में तीन महीने की मोहलत दी।

SK Gautam
Published on: 30 March 2020 11:14 AM GMT
लाल निशान पर शेयर बाजार: कोरोना ने किया का बुरा हाल, 1213 अंक लुढ़का
X

मुंबई: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1070.59 अंक यानी 3.59 फीसदी की गिरावट के साथ 28745 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 284.65 अंक यानी 3.29 फीसदी की गिरावट के साथ 8375.60 के स्तर पर खुला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है।

आज दिनभर के अपडेट्स

2.43 PM - बीएसई का सेंसेक्स 1213.33 अंक लुढ़ककर 28602.26 पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में 312.50 अंक की गिरावट देखी गई और यह 8347.75 के स्तर पर है।

1.37 PM - सेंसेक्स में 875.83 अंक की गिरावट देखी गई, जिसके बाद यह 28939.76 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी 257.75 अंक लुढ़ककर 8402.50 के स्तर पर है।

10.59 AM - सेंसेक्स 450.10 अंक ( 1.51 फीसदी ) की गिरावट के बाद 29365.49 के स्तर पर और निफ्टी 121.15 अंक ( 1.40 फीसदी ) की गिरावट के बाद 8539.10 के स्तर पर है।

9.55 AM - घरेलू बाजार में थोड़ा सुधार आया। हालांकि सेंसेक्स अब भी 535.10 अंक की गिरावट के बाद 30,000 के नीचे यानी 29280.49 के स्तर पर है। निफ्टी की बात करें, तो यह 172.50 अंक की गिरावट के बाद 8487.75 के स्तर पर है।

ये भी देखें: कोरोना पर केंद्र ने लिया बड़ा फैसला, ऑटोमोबाइल कंपनियों को दिया ये आदेश

दिग्गज शेयरों में से कुछ हरे और कुछ लाल निशान पर खुले

दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज टीसीएस, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, यूपीएल, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, यूपीएल, सन फार्मा, वेदांता लिमिटेड, एम एंड एम और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले।

सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें बैंक, मेटल, फार्मा, आईटी, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

गिरावट का ये है बड़ा कारण

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का असर भारत में तेजी से पांव पसार रहा है। इसका कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 35 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल मरीजों की संख्या 1197 हो गई है। इसमें 95 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में भर्ती मरीजों की संख्या 924 है। इसकी वजह से सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट आ रही है।

देश में 21 दिन के लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था और आम आदमी को राहत देने के लिए सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। आरबीआई ने जनता को रेपो रेट कटौती के साथ लोन की ईएमआई पेमेंट में तीन महीने की मोहलत दी। लेकिन तब भी घरेलू बाजार में गिरावट देखी जा रही है।

ये भी देखें: कोरोना पर केंद्र ने लिया बड़ा फैसला, ऑटोमोबाइल कंपनियों को दिया ये आदेश

अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट रही

शुक्रवार के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट रही थी। डाउ जोंस और अन्य बाजार दबाव में दिखे। डाउ जोंस 4.06 फीसदी या 915.39 अंक नीचे 21,636.80 पर बंद हुआ था। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 3.79 फीसदी नीचे 7,502.38 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 3.37 फीसदी गिरा था और 2,541.47 अंक पर रहा। एशियाई बाजारों में की बात करें, तो जापान का निक्केई चार फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अतिरिक्त हैंगसेंग, कोस्पी, और ताइवान इंडेक्स भी लाल निशान पर थे।

डॉलर के मुकाबले रुपया 74.85 के स्तर पर

डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे लुढ़ककर 75.18 के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 74.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 589.04 अंक यानी 1.98 फीसदी की गिरावट के बाद 29226.55 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 274.30 अंक यानी 3.17 फीसदी की गिरावट के बाद 8385.95 के स्तर पर था।

ये भी देखें: कोरोना नहीं, स्वतंत्रदेव हैं जरूरी, जरा देखें स्वास्थ्य विभाग का ये कारनामा

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 927.95 अंक यानी 3.10 फीसदी की बढ़त के साथ 30,874.72 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 326.40 अंक यानी 3.78 फीसदी की बढ़त के साथ 8967.85 के स्तर पर खुला था।

ये भी देखें: सरोजनी नगर स्थित हज हाउस को बनाया गया क्वॉरेंटाइन सेंटर, देखें तस्वीरें

लगातार तीन दिनों से बाजार बढ़त पर बंद हो रहा था

शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 131.18 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 29815.59 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 18.80 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 8660.25 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि उससे पहले लगातार तीन दिनों से बाजार बढ़त पर बंद हो रहा था।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story