×

देश में कोरोना का कहर: एक दिन में 291 लोगों की मौत, इस साल का टूटा रिकाॅर्ड

भारत में पिछले 24 घंटे में ही COVID-19 के 62,258 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सबसे अधिक कोरोना के मामले महाराष्ट्र राज्य से सामने आ रहे हैं।

Newstrack
Published on: 27 March 2021 7:08 AM GMT
देश में कोरोना का कहर: एक दिन में 291 लोगों की मौत, इस साल का टूटा रिकाॅर्ड
X

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना एक बार फिर से अपना रौद्र रुप दिखा रहा है। जहां कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। भारत में पिछले 24 घंटे में ही COVID-19 के 62,258 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सबसे अधिक कोरोना के मामले महाराष्ट्र राज्य से सामने आ रहे हैं। देश के आधे कोरोना मामले अकेले महाराष्ट्र के ही है।

तेजी से बढ़ रहे मामले

कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। भारत में ही पिछले 24 घंटों में 62,258 कोरोना के नए मामले सामने आए है। इसी के साथ देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 1,19,08,910 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के कारण 291 मौत भी हुई हैं। जिसके बाद देश में कोरोना से कुल मौतों की संख्या 1,61,240 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,52,647 है और कोरोना से सही हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,95,023 है।

ये भी देखिये: जरूरी खबर: 1 अप्रैल से बंद हो सकती है ये सर्विस, बैंकों के पास 31 मार्च तक का समय

कोरोना को लेकर सख्त सरकार

देश में कोरोना वैक्सीन लगाने का आंकड़ों में भी तेजी आई है। अब तक कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा 5,81,09,773 पहुंच चुका है। वहीं दिल्ली मेट्रो भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्त हो चुकी है। जिसके साथ ही दिल्ली मेट्रो ने मेट्रो में कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए फ्लाइंग टीम लगा दी है। जिसमें 26 मार्च के दिन ही 758 यात्रियों पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन न करने के चलते जुर्माना लगाया है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले

बता दें कि महाराष्ट्र राज्य से सबसे अधिक कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। जहां महाराष्ट्र में 26 मार्च के दिन कोरोना के 36,902 नए मामले सामने आए हैं। और 24 घंटे के अंदर ही 112 लोगों जान चली गई। कोरोना के मामलों में तेजी देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पूरे महाराष्ट्र में 28 मार्च से नाईट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। यह नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह के 7 बजे तक जारी रहेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story