×

दिल्ली के होटल से राजधानी ट्रेन तक भटकता रहा कोरोना का मरीज, सैकड़ों आये चपेट में

चीन के भयावह कोरोना वायरस ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। तेजी से लोग इस भयावह बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। देश में भी संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

Ashiki
Published on: 17 March 2020 11:58 AM GMT
दिल्ली के होटल से राजधानी ट्रेन तक भटकता रहा कोरोना का मरीज, सैकड़ों आये चपेट में
X

नई दिल्ली: चीन के भयावह कोरोना वायरस ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। तेजी से लोग इस भयावह बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। देश में भी संक्रमित लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। वहीं आज मुंबई में एक और मौत के बाद देश में अब तक मौत का आंकड़ा 3 हो गया है।

ये भी पढ़ें: कोरोना से बचने के लिए ऐसे करें नींबू का इस्तेमाल, छू भी नहीं पाएगा आपको वायरस

10 दिन पहले इटली से लौटा था ये शख्स-

हाल ही में ओडिशा में एक नया पॉजिटिव केस सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि ये शख्स 10 दिन पहले इटली से लौटा था और दिल्ली से राजधानी ट्रेन पकड़ कर भुवनेश्वर पहुंचा। इस सफर के दौरान ये शख्स 129 लोगों के संपर्क में आया है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग भी हुई थी-

बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की लेकिन तब कोरोना के लक्षण नहीं मिले। हालांकि रिसर्चर को 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन की सलाह दी गई। शख्स ने तब भुवनेश्वर ना जाने का फैसला किया और होम क्वैरैंटीन से बचने के लिए दिल्ली में गेस्ट हाउस बदलता गया। दिल्ली से भुवनेश्वर जाने के दौरान शख्स जिन 129 लोगों के संपर्क में आया। जिसमे से 76 राजधानी में उसके सहयात्री थे।

ये भी पढ़ें: शाहरुख के गाने पर बना ‘कोरोना सॉन्ग’, इस शख्स की वजह से वायरल हो रहा वीडियो

दिल्ली में कुल 3 गेस्ट हाउस बदले-

इस शख्स ने दिल्ली में कुल 3 गेस्ट हाउस बदले। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि मरीज एक रात एम्स के पास एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में ठहरा। इसके बाद वह आईआईटी दिल्ली के गेस्ट हाउस में शिफ्ट हुआ और तीसरी बार पहाड़गंज के गेस्ट हाउस में रहा। 11 मार्च को मरीज राजधानी ट्रेन पकड़ कर भुवनेश्वर के लिए रवाना हो गया।

स्टेशन पर लेने आये थे पिता, ऑटो से गए घर-

भुवनेश्वर पहुंचने पर मरीज के पिता उसको लेने गए। दोनों एक ऑटोरिक्शा लेकर घर पहुंचे। 13 मार्च को शख्स चेकअप के लिए कैपिटल अस्पताल गया जहां उसे आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रविवार को मरीज की रिपोर्ट कोरोना के लक्षण पाए गए।

ये भी पढ़ें: Coronavirus: ताजमहल, लाल किला समेत देश के तमाम पर्यटन स्थल बंद

Ashiki

Ashiki

Next Story