×

कोरोना की तेज रफ्तार: स्पेन भी छूटा पीछे, दुनिया में इस नंबर पर पहुंचा भारत

देश में लगातार तीसरे दिन भी नौ हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिलने का असर दिखने लगा है। मरीजों की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के कारण भारत ने इटली के बाद स्पेन को भी पीछे छोड़ दिया है।

Ashiki
Published on: 7 Jun 2020 3:25 AM GMT
कोरोना की तेज रफ्तार: स्पेन भी छूटा पीछे, दुनिया में इस नंबर पर पहुंचा भारत
X

नई दिल्ली: देश में लगातार तीसरे दिन भी नौ हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिलने का असर दिखने लगा है। मरीजों की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के कारण भारत ने इटली के बाद स्पेन को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में दुनिया में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। देश ने 48 घंटे के भीतर आश्चर्यजनक रूप से इटली और स्पेन को पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विशेषज्ञों का बड़ा दावा: सितंबर तक देश से खत्म हो सकती है महामारी

अब चार देश ही भारत से ज्यादा संक्रमित

जॉन हापकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक शनिवार रात तक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमिक मरीजों की संख्या 2,45,670 तक पहुंच गई। इसके साथ ही भारत ने स्पेन को भी पीछे छोड़ दिया। दुनिया में सिर्फ अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन में ही भारत से ज्यादा कोरोना से संक्रमित मरीज हैं।

ये भी पढ़ें: कोविड19 शायद कामगारों के लिए एक बेहतर दुनिया लेकर आये

24 घंटे में मिले इतने ज्यादा मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह तक भारत में एक दिन में 9887 नए मरीज सामने आए। 24 घंटे के दौरान 294 मरीजों की कोरोना वायरस ने जान ले ली। इसके साथ ही कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 6642 तक पहुंच गया। देश में लगातार तीसरे दिन 9000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र व दिल्ली में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर दिख रहा है और यहां इस वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित

मरीजों के ठीक होने की दर 48 फ़ीसदी से ज्यादा

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों के दर भी काफी अच्छी है और अब तक 48.20 फ़ीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में एक लाख 15 हजआर 942 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,14,072 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। मंत्रालय का कहना है कि देश में कोरोना मरीजों की टेस्टिंग भी तेजी से की जा रही है। अब तक देश में 45,24,317 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 1,37,938 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे के दौरान की गई है।

ये भी पढ़ें: राशिफल 7 जून :इन 3 राशियों को मिलेगा प्यार, धनु,मीन को होगा धन लाभ

महाराष्ट्र में कोरोना का सर्वाधिक कहर

देश में होने वाली 6642 मौतों में सर्वाधिक 2849 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। महाराष्ट्र के बाद गुजरात में 1190, दिल्ली में 708, मध्यप्रदेश में 384, पश्चिम बंगाल में 366 और उत्तर प्रदेश में 257 मौतें दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मृतकों में 70 फ़ीसदी लोग पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। जहां तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या का मामला है तो संक्रमण के सबसे ज्यादा 80,229 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 28,694, दिल्ली में 26,334 और गुजरात में 19,094 मामले सामने आए हैं।

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और अब तक 9733 लोग इस वायरस की गिरफ्त में आ चुके हैं। मध्य प्रदेश में अभी तक 8936 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वैसे स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि राज्यवार आंकड़ों को और अधिक सत्यापित करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: BJP की रैली के विरोध में RJD का ‘गरीब अधिकार दिवस’ आज

अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे नंबर पर

जहां तक दुनिया का सवाल है तो कोरोना का सबसे ज्यादा कहर अमेरिका में दिख रहा है जहां 19 लाख 76 हजार से अधिक लोग इस वायरस का शिकार हो चुके हैं। अमेरिका में अब तक 1,11,000 से ज्यादा मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। ब्राजील में साढ़े छह लाख से अधिक लोग इस वायरस का शिकार हो चुके हैं और 35,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी इस वायरस का काफी कहर दिख रहा है और वहां साढ़े चार लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि रूस में अभी तक इस वायरस से कम मौतें हुई हैं। वहां इस वायरस ने साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों की जान ली है। ब्रिटेन में 2,90,000 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में ब्रिटेन अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर आए और वहां अब तक 40,000 से अधिक लोग इस वायरस के कारण दम तोड़ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: मुंबई में समाचार पत्रों की डोर स्टेप डिलीवरी आज से

Ashiki

Ashiki

Next Story