TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

कोरोना का कहर: एक दिन में आए 6 हज़ार से ज़्यादा केस, अब तक 3583 की मौत

देश में कोरोना का प्रकोप जारी है।  देश में संक्रमितों की तादाद 1 लाख 10 हजार तक पहुंच चुकी है। महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्‍ली इस समय सबसे अधिक संवेदनशील राज्‍य बने हुए हैं। यहां कोरोना का संक्रमण बेहद तेजी से फैला है। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख 18 हजार से अधिक हो गया है।

suman
Published on: 22 May 2020 4:57 AM GMT
कोरोना का कहर: एक दिन में आए 6 हज़ार से ज़्यादा केस, अब तक 3583 की मौत
X

नई दिल्ली : देश में कोरोना का प्रकोप जारी है। देश में संक्रमितों की तादाद 1 लाख 10 हजार तक पहुंच चुकी है। महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्‍ली इस समय सबसे अधिक संवेदनशील राज्‍य बने हुए हैं। यहां कोरोना का संक्रमण बेहद तेजी से फैला है। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख 18 हजार से अधिक हो गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, अब कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 18 हजार 447 है। इसमें से 3583 लोग जान गंवा चुके है। राहत की बात है कि कोरोना से जंग जीतने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब तक 48 हजार 534 लोग ठीक हो चुके हैं।

यह पढ़ें...पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, ममता संग अम्फान से मची तबाही का लेंगे जायजा

पिछले 24 घंटे के अंदर 6088 नए मामले सामने आए हैं और 148 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से मरीजों का आंकड़ा हर रोज 5 हजार को पार कर रहा है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 41 हजार 642 मामले हैं, 24 घंटे में यहां 2345 नए मामले दर्ज हुए। गुजरात में कुल 12 हजार 910 मामले हैं, यहां 24 घंटे में 371 केस दर्ज हुए, जबकि तमिलनाडु में गुजरात से ज्यादा कुल 13 हजार 967 मामले दर्ज हो चुके हैं, यहां 24 घंटे में 776 नए मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 11 हजार 659 है। अब तक यहां 194 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5567 लोग ठीक हो चुके हैं। राजस्थान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6227 है। यहां अब तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मध्य प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 5981 है, जिसमें 270 लोग जान गंवा चुके हैं।

यह पढ़ें...Jio में निवेश करने वालों की लगी लाइन, अब इस कंपनी ने किया 11367 करोड़ इन्वेस्ट

देश के अन्य हिस्सों में भी कोरोना का कहर जारी है। 70 नए मरीजों के साथ उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 4,996 पर पहुंच गई है। बिहार में 96 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में 1,615 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसी तरह 142 नए मामलों के साथ बंगाल में 3,103, 107 नए केस के साथ राजस्थान में 5,959 और 73 नए मामलों के साथ जम्मू-कश्मीर में 1,390 संक्रमित अब तक सामने आ चुके हैं।

suman

suman

Next Story