×

हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ थाईलैंड में 'राजा रामचन्द्र' का हुआ राज्याभिषेक

पिता के निधन के बाद भले ही वजिरालॉंगकोर्न के राजा बनने की घोषणा हो गई थी, लेकिन गत शनिवार को औपचारिक रूप से राजतिलक होने के बाद वह देश के पूर्ण सम्राट बने जिन्हें तमाम शाही शक्तियां प्राप्त हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 6 May 2019 1:05 PM GMT
हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ थाईलैंड में राजा रामचन्द्र का हुआ राज्याभिषेक
X

बैंकॉक: थाईलैंड के राजा महा वजिरालॉंगकोर्न तीन दिन तक चले अपने राज्यभिषेक समारोह के समापन के साथ सोमवार को जनता और राजनयिकों के समक्ष उपस्थित हुए।

अपने राजा की झलक पाने के लिए हजारों लोग बैंकॉक के ग्रांड पैलेस के इर्द-गिर्द एकत्र हुए। वजिरालॉंगकोर्न को वर्ष 2016 में उनके पिता राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के निधन के बाद राज सिंहासन का उत्तराधिकार मिला था। उनके पिता ने देश पर सात दशक तक शासन किया।

ये भी पढ़ें— कांग्रेस की शहजादी कहती हैं कि पार्टी का नाम बदलकर कर देंगी ‘वोटकटवा पार्टी’: योगी

पिता के निधन के बाद भले ही वजिरालॉंगकोर्न के राजा बनने की घोषणा हो गई थी, लेकिन गत शनिवार को औपचारिक रूप से राजतिलक होने के बाद वह देश के पूर्ण सम्राट बने जिन्हें तमाम शाही शक्तियां प्राप्त हैं।

अपने राजा की झलक पाने के लिए लोग सुबह से ही कतारों में लगने शुरू हो गए थे। वजिरालॉंगकोर्न का राजतिलक तमाम विधि-विधानों के साथ हुआ था। उनका राजतिलक समारोह बौद्ध और हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ पूरा हुआ। थाईलैंड के राजा अपना संबंध भगवान राम से मानते हैं। वजिरालॉंगकोर्न अब राजा राम दशम के नाम से भी जाने जाएंगे।

ये भी पढ़ें— CBSC 10वीं रिजल्ट: जानें टॉपर शिवानी और शिद्धार्थ की सफलता की कहानी उन्हीं की जुबानी

(एपी)

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story