×

क्या लॉकडाउन का 5वां चरण भी होगा, अगर हां, तो कैसा होगा इसका स्वरूप, यहां जानें

लॉकडाउन-4 के बचे हैं 4 दिन। इसके बाद लॉकडाउन-5 लागू होगा। लॉकडाउन 5 का खाका अभी से तैयार भी होना शुरू हो गया है। 5वें चरण में क्या कुछ रियायतें मिलने वाली हैं और क्या कुछ पाबंदियां रहने वाली है।

Aditya Mishra
Published on: 27 May 2020 9:51 AM GMT
क्या लॉकडाउन का 5वां चरण भी होगा, अगर हां, तो कैसा होगा इसका स्वरूप, यहां जानें
X

नई दिल्ली: लॉकडाउन-4 के बचे हैं 4 दिन। इसके बाद लॉकडाउन-5 लागू होगा। लॉकडाउन 5 का खाका अभी से तैयार भी होना शुरू हो गया है। 5वें चरण में क्या कुछ रियायतें मिलने वाली हैं और क्या कुछ पाबंदियां रहने वाली है। इसको लेकर अभी से तरह-तरह के सवाल भी उठने लगे हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, लॉकडाउन 5.0 के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मन की बात कर सकते हैं। लॉकडाउन के पांचवें चरण में कोरोना प्रभावित 11 शहरों को छोड़कर बाकी देश में छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है।

लॉकडाउन के बीच केरल में खुले स्कूल, परीक्षा देने पहुंचे लाखों छात्र, लेकिन ये है जरूरी

इन 11 शहरों पर फोकस्ड होगा 5 वां चरण

अभी तक जो जानकारी निकलकर सामने आ पाई है उसके मुताबिक इस बार का लॉकडाउन 11 शहरों पर फोकस्ड होगा, जिसमें जयपुर, सूरत, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, ठाणे, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, और कोलकाता सम्मिलित हैं।

इन शहरों में देश के कुल कोरोना केस का 70 फीसदी से अधिक केस है। 5 शहरों (अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे, कोलकाता, मुंबई) में तो कुल केस के 60 फीसदी मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

5 वें चरण में गृह मंत्रालय की तरफ से धार्मिक स्थलों को खोलने की परमिशन दी जा सकती है, लेकिन नियम और शर्तें लागू रहेंगी। धार्मिक स्थल पर कोई भी मेला या महोत्सव मनाने की सख्त मनाही होगी। साथ ही अधिक संख्या में लोग इकट्ठा नहीं होंगे। मास्कर पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग कम्पलसरी होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी और अंतिम संस्कार में कुछ और लोगों को शामिल होने की छूट दी जा सकती है।

इतना ही नहीं लॉकडाउन का पांचवा चरण 14 दिनों के लिए लागू किया जा सकता है।

इस दौरान सभी जोन में सैलून और जिम को खोलने की परमिशन दी जा सकती है, सिर्फ कंटेनमेंट जोन छोड़कर. हालांकि, इस चरण में किसी स्कूल, कॉलेज-यूनिवर्सिटी को खोलने की सख्त मनाही होगी। इसके साथ ही माल और मल्टीप्लैक्स को भी पूर्व की भांति ही खोलने की अनुमति नहीं होगी।

लॉकडाउन के कारण कोरोना के केस कम हुए: स्वास्थ्य मंत्रालय

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story