×

कोरोना का तांडव: देश के इन 10 जिलों में मचा हाहाकार, महाराष्ट्र-पंजाब में हालत गंभीर

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,000 से अधिक नए केस सामने आए हैं और पंजाब में अपनी कुल जनसंख्या के अनुपात में बहुत अधिक संख्या में नए केस पाए गए हैं।

Newstrack
Published on: 24 March 2021 2:17 PM GMT
कोरोना का तांडव: देश के इन 10 जिलों में मचा हाहाकार, महाराष्ट्र-पंजाब में हालत गंभीर
X
देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 47 हजार से अधिक नए मामले मिले हैं।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 47 हजार से अधिक नए मामले मिले हैं। इनमें से सबसे अधिक सक्रिय मामले देश के 10 जिलों में पाए गए हैं। इन जिलों में पुणे, नागपुर, मुंबई, ठाणे, नासिक,औरंगाबाद, बेंगलूरू अर्बन, नांदेड, जलगांव, अकोला शामिल हैं। इन 10 जिलों में से 9 जिले महाराष्ट्र और एक जिला कर्नाटक का है।

इन राज्यों में हालत गंभीर

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि दो राज्य महाराष्ट्र और पंजाब में आ रहे मामले गंभीर चिंता का विषय है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,000 से अधिक नए केस सामने आए हैं और पंजाब में अपनी कुल जनसंख्या के अनुपात में बहुत अधिक संख्या में नए केस पाए गए हैं।

88 प्रतिशत मौतें 45 वर्ष से ज्यादा के लोगों की

अब सरकार ने कोरोना को हराने के लिए फैसला लिया है कि एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक वैक्सीन लगवा सकते हैं। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है, भारत में कोरोना वायरस की कुल मौतों की 88 प्रतिशत मौतें 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की हैं।

Covid-19 in India

ये भी पढ़ें...केरल चुनाव: BJP का घोषणापत्र जारी, सबरीमाला-लव जिहाद पर कानून बनाने की बात

18 राज्यों में मिला डबल म्यूटेंट वैरिएंट

देश के 18 राज्यों में कोरोना वायरस के डबल म्यूटेंट वैरिएंट भी मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना का नया वैरिएंट पुराने के मुकाबले कई गुना ज्यादा जानलेवा है।

ये भी पढ़ें...रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: ऐसे बुक करें तत्काल टिकट, मिलेगी कंफर्म सीट

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा शेयर किए गए कुल 10,787 पॉजिटिव सैंपल में अब तक कुल 771 Covid-19 वेरिएंट्स (VOCs) का पता चला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इनमें यूके (बी .1.1.7) वायरस के लिए 736 सैंपल शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीकी (B.1.351) के वायरस के लिए 34 सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं। एक सैंपल ब्राजील (P.1) वैरिएंट का है, जो पॉजिटिव पाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि देश के 18 राज्यों में इन VOCs के नमूनों की पहचान की गई है।

Newstrack

Newstrack

Next Story