×

भारत में कोरोना का कहर: 24 घंटे में आए रिकाॅर्ड तोड़ मरीज, इतन लोगों की हुई मौत

अमेरिका समते कई देशों में तांडव मचाने के बाद कोरोना वायरस अब भारत में भी तेजी से पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटे में देश में 24 हजार 248 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं जबकि 425 लोगों की मौत हो गई है।

Newstrack
Published on: 6 July 2020 5:18 AM GMT
भारत में कोरोना का कहर: 24 घंटे में आए रिकाॅर्ड तोड़ मरीज, इतन लोगों की हुई मौत
X

नई दिल्ली: अमेरिका समते कई देशों में तांडव मचाने के बाद कोरोना वायरस अब भारत में भी तेजी से पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटे में देश में 24 हजार 248 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं जबकि 425 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 6 लाख 97 हजार 413 पर पहुंच गया है, तो वहीं 19 हजार 693 लोगों की जान जा चुकी है।

अच्छी बात यह है कि कोरोना के अब तक 4 लाख 24 हजार 433 मरीज ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 15 हजार 350 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में अभी भी एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 53 हजार 287 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 5 जुलाई तक कुल 99 लाख 69 हजार 662 सैंपल का टेस्ट किया जा चुका है।

कोरोना वायरस के मामले में भारत ने रूस से आगे निकल गया है। भारत अब उन टॉप तीन देशों में से एक है, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर ब्राजील है।

यह भी पढ़ें...चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी, अमेरिका से अनोखा ड्रोन खरीदेगा भारत

महाराष्ट्र में 8 हजार से ज्यादा की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 लाख को पार कर चुका है। अब तक 8822 लोगों की जान चली गई है जबकि एक लाख 11 हजार से अधिक मरीज ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस की संख्या 86 हजार से ज्यादा है।

तमिलनाडु में 1 लाख से ज्यादा मरीज

तमिलनाडु में भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में 1 एक लाख 11 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज हो गए बैं, जिसमें 1510 लोगों की जान चली गई है। एक्टिव केस की संख्या 47 हजार के करीब है।

यह भी पढ़ें...सुंदर भाटी-अनिल दुजाना गैंग को ले डूबा विकास दुबे, गैंगस्टरों पर पुलिस का येे एक्शन

दिल्ली की हालत बुरी

देश की राजधानी में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख के करीब हो गया है जबकि 3 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 71 हजार से अधिक मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 25 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं।

गुजरात में 1943 की मौत

गुजरात में कोरोना के मामले कम हुए हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा 36 हजार से अधिक है, जिसमें 1943 लोगों की जान जा चुकी है। लगभघ 26 हजार लोग ठीक हो चुके हैं और 8 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें...सावन का पहला सोमवार: CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

UP में 27 हजार के पार आंकड़ा

उत्तर प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 27 हजार 707 है, जिसमें 785 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक 18 हजार 761 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 8161 हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story