×

देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 107416 लोगों की मौत, अभी सता रहा ये डर

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 59 लाख 88 हजार 822 लोग ठी हो गए हैं। तो वहीं देश के अलग-अलग अस्पतालों में 8 लाख 83 हजार 185 एक्टिव केस हैं।

Newstrack
Published on: 10 Oct 2020 7:04 AM GMT
देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 107416 लोगों की मौत, अभी सता रहा ये डर
X
भारत में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले में थोड़ी कमी आई है। कोरोना के नए केस पहले के मुकाबले कम हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 73 हजार 272 नए मामले सामने आए हैं, तो वहीं 926 लोगों को मौत हो गई है। इसके साथ ही अब देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने 69,79,423 तक पहुंच गई हैं। कोरोना के मामले में कमी तो आई है, लेकिन डर है कि कहीं ठंड में मामले फिर ना बढ़ें।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 59 लाख 88 हजार 822 लोग ठी हो गए हैं। तो वहीं देश के अलग-अलग अस्पतालों में 8 लाख 83 हजार 185 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 7 हजार 416 हो गई है। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 11,64,018 कोरोना जांच की गई है। 9 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8 करोड़ 57 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें पॉजिटिविटी रेट करीब सात प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

भारत में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। इस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भी भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत की बात करें अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

Coronavirus

ये भी पढ़ें...पुजारी हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, सरकार के सामने रखी ये 4 मांग

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 12,134 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 लाख से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,06,018 तक पहुंच गई है। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से 302 लोगों की मौतें हुईं है। इसके बाद मरने वालों की संख्या 39,732 हो गई है। बीते 24 घंटे में 17,323 मरीजों को ठीक होने के छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अब तक 12,29,339 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 2,36,491 है।

ये भी पढ़ें...विकास दुबे कांड: अब हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा, जानकर हो जाएंगे दंग

UP में आए 3249 नए मामले

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3249 नए केस मिले हैं जबकि 4424 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। अब प्रदेश में डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 3,83,086 है। रिकवरी रेटर बढ़कर 88.95 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की सख्या 41287 हो गई है। बीते 24 घंटों में यूपी में 1,73,336 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 1,15,49,475 सैंपल्स की जांच हो चुकी है।

ये भी पढ़ें...बस हादसे से कांपा यूपी: हर तरफ़ बस चीख-पुकार, सवार थे कम से कम 50 यात्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story