×

Unlock 5.0 की गाइडलाइंस आज होगी जारी! सरकार दे सकती है ये छूट

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को अब अलग-अलग भागों में सरकार की तरफ से खोला जा रहा है। अब तक सरकार ने 4 अनलॉक में कई तरह की छूट दे चुकी हैं और अर्थव्यवस्था को खोला है।

Newstrack
Published on: 28 Sep 2020 5:42 AM GMT
Unlock 5.0 की गाइडलाइंस आज होगी जारी! सरकार दे सकती है ये छूट
X
लॉकडाउन को अब अलग-अलग भागों में सरकार की तरफ से खोला जा रहा है। अब तक सरकार ने 4 अनलॉक में कई तरह की छूट दे चुकी हैं और अर्थव्यवस्था को खोला है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को अब अलग-अलग भागों में सरकार की तरफ से खोला जा रहा है। अब तक सरकार ने 4 अनलॉक में कई तरह की छूट दे चुकी हैं और अर्थव्यवस्था को खोला है। अब इस बीच सोमवार को अनलॉक-5 (Unlock-5.0) को लेकर ऐलान किया जा सकता है। नई गाइडलाइंस 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी।

अक्टूबर के महीने से भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है। अक्टूबर से लेकर नवंबर तक देश में बड़े त्योहार रहेंगे। दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार अक्टूबर से लेकर नवंबर महीने में पड़ेंगे। अब देखना होगा कि सरकार कोरोना के बढ़ते मामलो के बीच क्या रियायतें देती है और किन पर प्रतिबंध लगाती है।

बीते महीने गृह मंत्रालय ने कुछ और छूटें देने को कहा था और धीरे-धीरे कंटेनमेंट जोन के बाहर और गतिविधियों को छूट दी गई थीं। अब उद्योग आने वाले त्योहार के दिनों में उपभोक्ताओं की ओर से मांग बढ़ने की उम्मीद हैं। इसको देखते हुए सरकार की तरफ से अधिक छूटें दी जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें...‘फेमिनिस्ट अंडरवियर नहीं पहनती’ बयान पर मचा बवाल, चार महिलाएं गिरफ्तार

अनलॉक 5 में इन पर रहेगी नजर, मिलती है छूट या नहीं

सरकार की तरफ से मॉल, सैलून, रेस्टोरेंट, जिम को पाबंदियों के साथ खोले जाने की पहले छूट मिल चुकी है, हालांकि अब भी सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क नहीं खोले गए हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि इन्हें अक्टूबर से खोले जाने की इजाजत दी जाती है या नहीं। इसके लिए मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कई बार गुजारिश कर चुका है, लेकिन पिछली बार दिशानिर्देशों में 21 सितंबर से ओपन एयर थियेटर खोले जाने का निर्देश दिया गया है।

Unlock-5

यह भी पढ़ें...सेना को बड़ी कामयाबी: आतंकियों की बिछा दी लाशें ही लाशें, 35 आतंकवादी ढेर

PIB ने इस दावे को बताया था झूठा

बीते महीने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे की तरफ से गृह मंत्रालय को थियेटर में लोगों के बैठने को लेकर एक सुझाव दिया गया था। इसके मुताबिक पहली पंक्ति की सीटों पर एक छोड़कर एक पर लोगों को बैठाया के लिए कहा गया था, जबकि अगली पूरी पंक्ति को खाली छोड़ा जाना था। ऐसा ही आगे की पंक्तियों में भी किया जाना था। बीते हफ्ते एक रिपोर्ट में दावा भी किया गया था कि कड़े नियमों के साथ 1 अक्टूबर से थियेटरों को खोलने की अनुमति गृह मंत्रालय ने दी है, लेकिन पीआईबी ने अपने एक फैक्ट चेक में इस दावे को झूठा बताया था।

यह भी पढ़ें...इंडिया गेट पर भयानक आगजनी: कृषि बिल पर विरोध भड़का, ट्रैक्टर में लगा दी आग

पर्यटन क्षेत्र को दिया सकता है बढ़ावा

कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान पर्यटन क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। अनलॉक 5 की प्रक्रिया के दौरान और भी पर्यटन स्थलों और टूरिस्ट सेंटर्स को पर्यटकों के लिए खोलने की छूट दी जा सकती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story