×

कोरोना का कहर: 24 घंटे में आए इतने मामले, अब तक 90020 लोगों की हुई मौत

देश में  कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 56 लाख 46 हजार 11 हो गई है। मंगलवार को 1085 लोगों की जान भी गई है। इसके साथ ही मरने  की संख्या अब 90,020 हो गई है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 23 Sep 2020 5:42 AM GMT
कोरोना का कहर: 24 घंटे में आए इतने मामले, अब तक 90020 लोगों की हुई मौत
X
24 घंटे में मिले कोरोना के 83 हजार से ज्यादा नए मरीज,

नई दिल्ली : पिछले चार दिनों में देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या और रिकवर मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुआ है। पिछले 24 घंटे में देश में लगभग 83 हजार नये केस सामने आए हैं, जबकि 1085 मरीजों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 56 लाख 46 हजार 11 हो गई है। मंगलवार को 1085 लोगों की जान भी गई है। इसके साथ ही मरने की संख्या अब 90,020 हो गई है।

अभी देश में कोरोना के 9 लाख 68 हजार 377 एक्टिव केस हैं।बीते 24 घंटे में 87,007 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अब 45 लाख 87 हजार 614 हो गई है। 12 राज्य ऐसे हैं, जहां ठीक हुए मरीजों की दर 81% से ज्यादा है। इनमें से अंडमान-निकोबार, दादरा-नगर हवेली और बिहार में तो रिकवरी रेट 90% से ज्यादा है। देश में अब तक 43.95 लाख मरीज ठीक हुए हैं और रिकवरी 80.12% तक पहुंच गया है।

यह पढ़ें....PM किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा घोटाला, खुलासे से अधिकारियों में हड़कंप

7 राज्यों में कोरोना के ज्यादा मामले

देश के इन 7 राज्यों में कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब और दिल्ली शामिल हैं। इन सातों राज्यों के साथ पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। इस बीच सरकार ने कहा है कि अगले तीन महीने संक्रमण के लिहाज से खतरनाक हैं। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखें। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा, 'अगले महीनों में हमारी लड़ाई एक दूसरे डाइमेंशन में पहुंच रही है। सर्दियों का सीजन है। त्योहारों का सीजन है।

corona सोशल मीडिया से

अब तक 5,212 मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 5650 नए केस सामने आए। 6589 मरीज रिकवर हुए। प्रदेश में अब तक 3 लाख 64 हजार 543 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 96 हजार 183 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 63 हजार 148 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 5,212 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली व बिहार का बुरा हाल

बिहार में 24 घंटे में 1,609 नए केस बढ़े, जबकि 1,232 लोग ठीक हो गए। 3 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. अब तक 1 लाख 71 हजार 465 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 57 हजार 56 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 हजार 535 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 873 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में कोरोना के संक्रमण का आंकड़ा ढाई लाख के पार हो गया है। मंगलवार को कोरोना के 3816 नए मामले सामने आए। कुल मामले 2,53,075 हो गए हैं। इन 24 घंटों में 37 मरीजों की मौत हो गई। अब तक कुल 5051 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 3097 लोग ठीक हुए। अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 2,16,401 हो चुकी है।

रिकवरी ज्यादा

महाराष्ट्र में 24 घंटे में जहां 18 हजार 390 नए मामले सामने आए, वहीं रिकॉर्ड 20 हजार 206 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य में अब तक 12 लाख 42 हजार 770 लोग संक्रमित हो चुके हैं इनमें 9 लाख 36 हजार 554 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 72 हजार 410 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

यह पढ़ें....मुंबई में भारी बारिश के कारण हाईकोर्ट में रिया की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

covid-19 सोशल मीडिया से

6 करोड़ से ज्यादा टेस्टिंग

आईसीएमआर के अनुसार, 22 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 62 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख 53 हजार सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट आ रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.58% हो गई।

3.17 करोड़ से ज्यादा केस

एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 17 लाख 131 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 9 लाख 75 हजार (3.06%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 34 लाख (73%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका पहले पायदान पर है। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 35 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story