×

पद्मश्री की कोरोना से मौत: स्वर्ण मंदिर के रहे चुके हजूरी रागी, देश में शोक की लहर

कोरोना (Coronavirus) की चपेट में भारत में पद्मश्री पदक प्राप्त निर्मल सिंह भी आ गए, जिससे 62 वर्षोंय निर्मल सिंह की मौत हो गयी। बता दें कि निर्मल सिंह स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के पूर्व हजूरी रागी रहे हैं। हालांकि में वह विदेश यात्रा से लौटे थे।

Shivani Awasthi
Published on: 2 April 2020 2:51 AM GMT
पद्मश्री की कोरोना से मौत: स्वर्ण मंदिर के रहे चुके हजूरी रागी, देश में शोक की लहर
X

नई दिल्ली: कोरोना (Coronavirus) की चपेट में भारत में पद्मश्री पदक प्राप्त निर्मल सिंह भी आ गए, जिससे 62 वर्षोंय निर्मल सिंह की मौत हो गयी। बता दें कि निर्मल सिंह स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के पूर्व हजूरी रागी रहे हैं। हालांकि में वह विदेश यात्रा से लौटे थे।

स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी निर्मल सिंह की मौत

भारत में कोरोना वायरस का कहर स्वर्ण मंदिर तक पहुँच गया। मंदिर के पूर्व 'हजूरी रागी' और पद्मश्री निर्मल सिंह की कोरोना वायरस की वजह से गुरूवार सुबह 4.30 बजे मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंःकोरोना संकट: इस राज्य सरकार का बड़ा फैसला, सबकी होगी स्क्रीनिंग

कोरोना पॉजिटिव होने की हुई थी पुष्टि

उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि बुधवार को हुई थी। 30 मार्च को उनको सांस फूलने और चक्कर आने की शिकायत हुई,जिसके बाद उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां टेस्ट के बाद उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुइ। इस बारे में अमृतसर में सिविल सर्जन प्रभदीप कौर जोहल ने जानकारी दी। बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह हाल ही में विदेश से लौटे थे।

ये भी पढ़ेंःइस देश में नहीं लगा सकते मास्क, ‘कोरोना वायरस’ शब्द पर भी बैन

चंडीगढ़ में घर में कीर्तन का आयोजन

जानकारी के मुताबिक, निर्मल सिंह दिल्ली समेत कई दूसरी जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इसके साथ ही निर्मल सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य रिश्तेदारों के साथ 19 मार्च को चंडीगढ़ में घर में कीर्तन का आयोजन भी किया था। उनकी दो बेटियां, बेटा, पत्नी, एक ड्राइवर और उनके साथ छह अन्य लोग को अस्पताल में आइसोलेट कर लिया गया है।

अब तक 54 लोगों की कोरोना से मौत

बता दें कि भारत में अब तक 54 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी। आज ही तेलंगाना में कोरोना वायरस के तीन और पीड़ितों की मौत हो गई। तीनों दिल्ली की तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। इसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story