×

लो भैया! इंसानों के बाद इनके 'अंतिम संस्कार' के लिए भी चाहिए प्रमाण पत्र

इसलिए विशेष तरह का प्रमाण पत्र अब जारी किया जाता है। इस पत्र में लिखा होता है कि गाय की स्वभाविक मृत्यु के बाद इसे दफनाने ले लिए ले जाया जा रहा है।’

Manali Rastogi
Published on: 30 July 2019 4:37 AM GMT
लो भैया! इंसानों के बाद इनके अंतिम संस्कार के लिए भी चाहिए प्रमाण पत्र
X
लो भैया! इंसानों के बाद इनके 'अंतिम संस्कार' के लिए भी चाहिए प्रमाण पत्र

मुंबई: इंसानों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनते हैं। इसके बारे में अब तक आप भी जानते होंगे लेकिन अब गायों के मृत्यु प्रमाण पत्र भी प्राप्त करने होंगे। यानि जब तक गायों का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल जाता, तब तक उन्हें दफनाया नहीं जा सकता। बता दें, मायानगरी मुंबई में जो भी गाय मर जाती हैं तब उन्हे शहर से बाहर दफनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप मामला: धरने पर बैठा पीड़िता का परिवार, वीडियो वायरल

ऐसे में उन्हें लेकर जाने वाले लोगों को रास्ते में कई बार गोतस्कर समझकर परेशान किया जाता है। इसलिए इससे बचने के लिए शव को ले जाने वालों को एक प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। यह प्रमाण पत्र यह साबित करता है कि गाय की मौत के बाद उसका पोस्टमॉर्टम किया गया है। साथ ही, उसे दफनाने के लिए ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी की 133वीं जयंती आज, Google ने बनाया Doodle

इस मामले में पशु चिकित्सालय के एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से गाय पर गरमाई राजनीति हुई है। ऐसी स्थिति में मृत गायों को ले जाने वालों को मुश्किलें हो रही थीं। इसलिए विशेष तरह का प्रमाण पत्र अब जारी किया जाता है। इस पत्र में लिखा होता है कि गाय की स्वभाविक मृत्यु के बाद इसे दफनाने ले लिए ले जाया जा रहा है।’

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story