TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

माकपा सदस्य के भाजपा में शामिल होने पर उनके घर में की गई तोड़-फोड़

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर उनके घर में तोड़-फोड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि यह घटना परिवार की अंदरूनी लड़ाई का नतीजा है।

PTI
By PTI
Published on: 7 Jun 2019 4:14 AM GMT
माकपा सदस्य के भाजपा में शामिल होने पर उनके घर में की गई तोड़-फोड़
X

रानाघाट: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में माकपा की एक महिला पंचायत सदस्य के भाजपा में शामिल होने के कुछ ही घंटों के बाद कुछ लोगों ने उनके घर में तोड़फोड़ की।

ये भी देंखे:जम्मू कश्मीर: डोगरा समूह ने जम्मू क्षेत्र के लिए आठ सीटों की मांग की

भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर उनके घर में तोड़-फोड़ करने का आरोप लगाया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि यह घटना परिवार की अंदरूनी लड़ाई का नतीजा है।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने रानाघाट पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले हबीबपुर गांव में हुई घटना की जांच शुरू कर दी है।

हबीबपुर ग्राम पंचायत की माकपा सदस्य सरगीना बीबी भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई थी। इसी कार्यक्रम में हबीबपुर पंचायत समिति के टीएमसी सदस्य प्रदीप सरकार तथा टीएमसी के जिला परिषद सदस्य संजीत बिस्वास भी भाजपा में शामिल हुए थे।

ये भी देंखे:ओडिशा: चक्रवात फानी के कारण 9,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पढ़ा

भाजपा नेताओं का आरोप है कि बीबी के भाजपा में शामिल होने के बाद टीएमसी के लोगों ने उनके घर में तोड़-फोड़ की।

(भाषा)

PTI

PTI

Next Story