×

बेटी के जन्म पर विराट-अनुष्का को मिल रही बधाई, यहां पढ़ें किसने क्या कहा?

विराट के साथ मिलकर अनुष्का ने 2020 में अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट होने की खबर का खुलासा किया था। दोनों के बारे में यह खुलासा होने के बाद वे ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे।

Aditya Mishra
Published on: 11 Jan 2021 1:40 PM GMT
बेटी के जन्म पर विराट-अनुष्का को मिल रही बधाई, यहां पढ़ें किसने क्या कहा?
X
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल  और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की बीवी धनाश्री वर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, "शुभकामनाएं"। तो वहीं, रकुल प्रीत सिंह लिखा-"ओह माई गॉड बधाई"।

मुंबई: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की।

विराट ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम दोनों लोगों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।

अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं।' जैसे ही विराट कोहली ने अपनी खुशी साझा की, उसके बाद से फैंस उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

अनुष्का की यह ब्लैक ड्रेस: सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, होश उड़ा देगी कीमत



इस सेलेब्स ने दी बधाई

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की बीवी धनाश्री वर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, "शुभकामनाएं"। तो वहीं, रकुल प्रीत सिंह लिखा-"ओह माई गॉड बधाई"।

Virat Kohli और Anushka की शादी को हुए तीन साल, सच्चे प्यार की हुई थी जीत!



VIrat Anushka बेटी के जन्म पर विराट-अनुष्का को मिल रही बधाई, यहां पढ़ें किसने क्या कहा?(फोटो:सोशल मीडिया)

अश्विन, रैना, पठान, धवन समेत साथियों ने दी बधाई

सिडनी में टीम इंडिया के लिए टेस्ट ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट कर विराट और अनुष्का को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए बधाई दी। 2 बेटियों के पिता अश्विन ने लिखा, “बेटी के जन्म पर विराट और अनुष्का को बधाई, क्लब में तुम्हारा स्वागत है।" वहीं क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने भी ट्वीट करके बधाई दी है।

अश्विन ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई...



रैना ने क्या कहा? यहां देखें



BCCI ने भी ट्वीट कर विराट और अनुष्का को बधाई दी।



हरजन ने दी ऐसी बधाई



एक्टर नकुल मेहता ने दी बधाई



ट्विटर यूजर्स दे रहे विरुष्का को बधाई

बेटी के जन्म का ऐलान करने के बाद विराट कोहली सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगे हैं। फैंस ने ट्वीट्स के जरिए उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। साथ ही मीम्स के जरिए खुशी भी जताई जा रही है। देखिए किस अंदाज में ट्विटर यूजर्स दे रहे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाई।



2020 में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

मालूम हो कि 2020 में विराट और अनुष्का ने अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट होने की खबर का खुलासा किया था।

विराट और अनुष्का के बारे में यह खुलासा होने के बाद दोनों ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे। फैंस के बीच दोनों की जिंदगी के इस बड़े पड़ाव को लेकर खुशी और उत्साह था। अब जब विरुष्का की बेटी दुनिया में आ गई है तो सभी को उसकी पहली झलक पाने का इंतजार है।

Virat Kohli ने बताया,Test Series का क्यों हिस्सा नहीं हैं Hardik Pandya!

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story