चक्रवात फानी दिखाएगा खतरनाक रूप, ओडिशा में 'येलो अलर्ट', स्कूल-कॉलेज बंद

चक्रवात फानी बेहद खतरनाक रूप ले सकता है। शुक्रवार दोपहर तक इसके गोपालपुर और चांदबाली के बीच ओडिशा तट को पार करने की संभावना बनी हुई है।

Anoop Ojha
Published on: 1 May 2019 4:27 AM GMT
चक्रवात फानी दिखाएगा खतरनाक रूप, ओडिशा में येलो अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद
X

नई दिल्ली: चक्रवात फानी बेहद खतरनाक रूप ले सकता है। शुक्रवार दोपहर तक इसके गोपालपुर और चांदबाली के बीच ओडिशा तट को पार करने की संभावना बनी हुई है। आने वाले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात फानी खतरनाक होने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग ने अनुसार बुधवार की रात तक यह चक्रवातीय तूफान बेहद खतरनाक रूप ले सकता है।चक्रवाती तूफान फानी से बचने के लिए ओडिशा के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे जाएंगे। सभी स्कूल 2 मई से अगले आदेश तक बंद रखे जाएंगे। सभी परीक्षाओं की डेट भी आगे बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें.....आंध्र, तमिलनाडु में चक्रवात की सूचना के बाद अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में जाने पर रोक

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर तक इस तूफान के ओडिशा तट पर पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार की दोपहर 12 बजे ही बताया था कि फानी इस समय दक्षिण-पूर्व निकट बंगाल की खाड़ी पर है जो कि ओडिशा के पुरी से करीब 830 किमी दक्षिण और विशाखापट्टनम से 670 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व और श्रीलंका के त्रिंकोमाली से 680 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है।

यूपी में भी अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी फानी चक्रवात के संबंध में चेतावनी दी गई है। किसानों से कहा गया है कि 2 और 3 मई को भयंकर बारिश हो सकती है। किसानों से फसलों को बचाने की सलाह भी दी गई है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story