×

मुंबई को भारी खतरा: भयानक तूफान का सामना करेगा शहर, ऐसा होगा पहली बार

अम्फान के बाद अब चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ भारत में तबाही मचाने के लिए तैयार है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 3 जून की शाम को उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के समुद्री तट से टकराएगा।

Shreya
Published on: 2 Jun 2020 8:10 AM GMT
मुंबई को भारी खतरा: भयानक तूफान का सामना करेगा शहर, ऐसा होगा पहली बार
X

मुंबई: अम्फान के बाद अब चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ भारत में तबाही मचाने के लिए तैयार है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 3 जून की शाम को उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के समुद्री तट से टकराएगा। इस बाबत कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब मुंबई किसी चक्रवात का सामना करेगा। क्योंकि अब मुंबई के इतिहास में ऐसा भी नहीं हुआ है।

बदलने जा रहा है मुंबई का इतिहास

लेकिन इस बार चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ से मुंबई में भारी तबाही होने की संभावना जताई गई है। जैसे ही ‘निसर्ग’ तूफान मुंबई के समुद्री तट से टकराएगा, वैसे ही मुंबई का इतिहास भी बदल जाएगा। अरब सागर में चक्रवाती तूफान के हालात बन रहे हैं।

एक और चक्रवाती तूफान का करना होगा सामना

अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। कहा जा रहा है कि कम दबाव का ये क्षेत्र 3 जून तक चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) में बदल सकता है। यानि अम्फान के बाद भारत को 15 दिनों के भीतर ही एक और चक्रवाती तूफान का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: लगा तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर आई बड़ी खबर, जेब होगी ढीली

समुद्री तटों पर बाढ़ का खतरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 3 जून को चक्रवात तूफान निसर्ग मुंबई से उत्तर की ओर करीब 110 किमी की दूरी पर सक्रिय होगा। जिस वजह से मेट्रोपॉलिटन शहर मुंबई समेत महाराष्ट्र के तमाम समुद्री तटों पर बाढ़ का खतरा रहेगा। चक्रवाती तूफान में तब्दील होने पर हवा की गति 105 से 115 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

मुंबई और उसके आसपास के जिलों में अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान निसर्ग को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और उसके आसपास के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती भी की है। जिन जिलों में तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी है, उसमें मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय जिले, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: भारत को खतरा: चीन के खतरनाक लड़ाकू विमान लद्दाख में, अलर्ट पर सेना

निसर्ग तूफान के चलते भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को मुंबई समेत ठाणे, पालघर और रायगढ़ के तटीय इलाकों में निसर्ग तूफान के चलते भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा केंद्रीय जल आयोग ने आशंका जताई है कि सिंधदुर्ग, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे, मुंबई और नासिक में भारी बाढ़ आ सकता है। साथ ही ये भी कहा गया है कि उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के तटीय इलाकों में तेज और ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

मुंबई में क्यों रहा है कम खतरा?

अरब सागर में चक्रवाती तूफान के हालात बनने पर मुंबई को हमेशा कम खतरा इसलिए रहा है क्योंकि क्योंकि अरब सागर की हवाओं की गति अधिकतर पश्चिम की तरफ रही है। अक्सर ऐसा ही होता आया है कि हर साल अरब सागर में बनने वाले एक या दो चक्रवातों का रुख या तो ओमान और एडन खाड़ी की तरफ रहा है या फिर गुजरात की तरफ।

यह भी पढ़ें: इंडिया का नाम बदलेगा ये शख्स, वजह जान आप भी सोच में पड़ जाएंगे

तटीय जिलों में NDRF की टीमों की तैनाती

माना जा रहा है कि चक्रवाती तूफान निर्सग बुधवार शाम तक प्रभावी होगा। ऐसे में राज्य सरकार की तरफ से भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की 16 में से 10 टीमों की तटीय जिलों में तैनाती की जा रही है। छह टीमें स्टैंडबाय मोड पर रहेंगी और जरूरत पड़ने पर मौजूद होंगी।

समुद्री तट के करीब ना जाने के निर्देश

वहीं तूफान की गंभीरता को देखते हुए मछुआरों को समुद्री तट के करीब ना जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मछली आखेट करने के लिए निकलीं करीब 15 हजार नावों को वापस लाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही चक्रवात की रफ्तार और दिशा पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

गुजरात में भी जारी किया गया अलर्ट

इसके अलावा इसे लेकर गुजरात समेत महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव और दादरा नगर हवेली में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं राज्य सरकारों ने इससे बचने के लिए निचले स्थानों पर रहने वालों को निकालने के आदेश दिए है। निसर्ग तूफ़ान के खतरे से निपटने के लिए इन सभी राज्यों में नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की कुल 23 टीमें लगाई गयी हैं। वहीं ऐसे आधा दर्जन से ज्यादा जिले हैं, जहां तूफ़ान का प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा। ऐसे में इन जिलों में NDRF की 10 टीमें तैनात की गई हैं।

यह भी पढ़ें: भारत को बारूद से दहलाने के लिए जैश के इस खूंखार आतंकी ने रची थी साजिश

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story