×

भारत की मजेदार जेल! यहां बंद है सिर्फ एक कैदी, नाम जान रह जाएंगे दंग

इस जेल में रहने वाले कैदी का नाम दीपक कंजी है। वह अपनी बीवी को जहर देने के इल्ज़ाम में गिरफ्तार हुआ था। उसका केस दीव सेशन कोर्ट में पेंडिग है और जब तक फैसला नहीं सुनाया जाता वह जेल में ही रहेगा। ये कैदी सेल नंबर 4 में रहता है।

Shivakant Shukla
Published on: 7 Jan 2020 6:22 AM GMT
भारत की मजेदार जेल! यहां बंद है सिर्फ एक कैदी, नाम जान रह जाएंगे दंग
X

नई दिल्ली: आमतौर पर जब कभी भी जेल का नाम दिमाग में आता है तो मन में कई तरह के सवाल आने लगते हैं। जैसे वहां की सुरक्षा, कैदियों के खाने-पीने की व्यवस्था और रहन-सहन कैसा होगा। लेकिन क्या आपको पता है भारत में एक ऐसी भी जेल है जहां सिर्फ एक कैदी ही रहता है। इस जेल के बारे में जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

भारत में कहां है ये जेल

ये जेल भारत के दमन-दीव आईलैंड में है। दीव आईलैंड भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। ये जेल आईलैंड के मशहूर दीव किले में मौजूद है। इस किले को पुर्तगालियों ने अपने शासन के दौरान बनाया था। दमन-दीव आईलैंड अरब सागर में, गुजरात के नज़दीक है।

ये भी पढ़ें—नहीं कम होगी नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत निर्धारित जुर्माने की राशि-केंद्र

कैदी के लिए है ये व्यवस्था

इस जेल में सिर्फ एक क़ैदी है। हैरानी की बात तो ये है कि ये कैदी कोई वीआईपी व्यक्ति नहीं है। जेल में बंद कैदी की रखवाली के लिए गार्ड समेत कई अधिकारी तैनात रहते हैं। इस कैदी के लिए खाना, नज़दीकी रेस्टोरेंट से आता है। कैदी को शाम 4 से 6 बजे के बीच, दो घंटे के लिए सेल से बाहर, खुली हवा में बैठने की इजाजत है। इसके अलावा बाकी पूरा दिन ये कैदी गुजराती मैग्ज़ीन और न्यूज़पेपर पढ़ने में बिताता है। यहां एक असिस्टेंट जेलर, 5 जेल गार्ड और एक चपरासी भी तैनात रहता है।

कैदी के जेल में टीवी भी है, जिस पर दूरदर्शन और स्प्रिचुअल चैनल चलते हैं। कैदी को एक कंबल और पीने के लिए पानी भरा बर्तन भी दिया गया है। हालांकि इस जेल में 20 कैदी रह सकते हैं।

बहुत पुरानी है ये जेल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस किले में ये जेल मौजूद है उसका स्ट्रक्चर 472 साल पुराना है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एक इस जेल को टूरिस्ट स्पॉट में बदलना चाहते हैं। अब भी इस जेल में टूरिस्ट आ सकते हैं लेकिन टूरिस्ट्स को सिर्फ जेल के कंपाउंड तक जाने की इजाजत है।

ये भी पढ़ें—JNU हिंसा में ‘कश्मीर फ्री’ का सुर क्यों अलाप रहे प्रदर्शनकारी, एक्शन में पुलिस

कौन है वो कैदी जो इस जेल में रहता है

इस जेल में रहने वाले कैदी का नाम दीपक कंजी है। वह अपनी बीवी को जहर देने के इल्ज़ाम में गिरफ्तार हुआ था। उसका केस दीव सेशन कोर्ट में पेंडिग है और जब तक फैसला नहीं सुनाया जाता तब तक वह इसी जेल में ही रहेगा। ये कैदी सेल नंबर 4 में रहता है।

2013 में इस जेल में 7 कैदी थे, लेकिन...

2013 में इस जेल को बंद करने की मंजूरी देकर इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को सौंपने का निर्णय लिया गया था। 2013 में इस जेल में 7 कैदी थे। जिसमें से दो महिलाएं और पांच पुरुष थे। इन सात कैदियों में से 4 को अमरेली जेल भेजा गया था। दो रिहा हो गए थे। अब सिर्फ एक ही कैदी जेल में बचा है।

ये भी पढ़ें—अमेरिका-ईरान के हालात ठीक नहीं, PM मोदी ने ट्रंप से की बातचीत

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story