×

11 दिसम्बर: इस दिन योग को विश्व व्यापी स्तर पर मनाए जाने को मिली थी मान्यता

वर्ष 2016 में युवाओं को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के केंद्र में रखा गया था। इस बार कुल 150 देशों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वास्थ्य पर आधारित थी।

Newstrack
Published on: 11 Dec 2020 5:29 AM GMT
11 दिसम्बर: इस दिन योग को विश्व व्यापी स्तर पर मनाए जाने को मिली थी मान्यता
X
वर्ष 2018 में सउदी अरब भी भारत के साथ योग दिवस समारोह में शामिल हुआ था। वहीं साल 2019 में हृदय के लिए योग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी।

नई दिल्ली: आज 11 दिसंबर है। इस दिन यानी 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में विश्व व्यापी स्तर पर मनाए जाने को मान्यता दी थी।

भारत सरकार के जरिए साल 2015 से विश्व योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 21 जून को विश्व योग दिवस के कार्यक्रम को भारत में आयुष मंत्रालय के जरिए आयोजित किया जाता है।

इसके मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेते रहे हैं। 2018 में इसका आयोजन उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। जबकि वर्ष 2019 में इसका आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में किया गया था।

Yog 11 दिसम्बर: इस दिन योग को विश्व व्यापी स्तर पर मनाए जाने को मिली थी मान्यता (फोटो:सोशल मीडिया)

भारत-बांग्लादेश के बीच फिर चलेगी ट्रेन: दशकों बाद होगा ऐसा, इस दिन होगा उद्घाटन

2015 में भारत के साथ अकेले अमेरिका में 3 करोड़ लोगों ने किया था योग

अगर हम आंकड़ों की बात करें तो साल 2015 में जब पहली बार विश्व योग दिवस मनाया गया था। तब उस दौरान लगभग 10 करोड़ लोगों ने दुनियाभर में योग किया था। साथ ही इसमें से लगभग 3 करोड़ लोगों ने अकेले अमेरिका में योगाभ्यास किया था।

अगर बीते सालों में योग दिवस क थीम्स की बाद करें तो साल 2015 में इसे पहली बार आयोजित किया गया था। इस दौरान इसका थीम भारत सरकार की तरफ से ‘सद्भाव के लिए योग’ रखा गया था। इस दौरान 84 देशों ने इसमें भाग लिया था।

तमिल महाकवि और आजादी के सिपाही सुब्रह्मण्य भारती ,जानिए इनके बारे में

2016 में दुनिया के 150 देशों ने योग कार्यक्रम में लिया था हिस्सा

वहीं वर्ष 2016 में युवाओं को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के केंद्र में रखा गया था। इस बार कुल 150 देशों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वास्थ्य पर आधारित थी।

इसका नाम स्वास्थ्य के लिए योग रखा गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। साल 2018 में आयोजित योग दिवस की थीम शांति के लिए योग निर्धारित की गई थी।

इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने 50 हजार से अधिक लोगों के साथ योग किया था। इस साल सबसे खास बात यह रही कि सउदी अरब भी इस योग दिवस समारोह में शामिल हुआ था। वहीं साल 2019 में हृदय के लिए योग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी। यहां प्रधानमंत्री ने जवानों और आम लोगों के साथ योग किया था।

Yog 11 दिसम्बर: इस दिन योग को विश्व व्यापी स्तर पर मनाए जाने को मिली थी मान्यता (फोटो:सोशल मीडिया)

आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस

बता दें कि योग दिवस हर साल 21 जून को ही मनाया जाता है क्योंकि इस दिन उत्तरी गोलार्ध में यह सबसे बड़ा दिन होता है।

बता दें कि साल 2015 से ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया जा रहा है। तभी से इस खास दिन को थीम विशेष पर आधारित कर दिया गया।

भारत में इस दिन सुबह जगह-जगह योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही स्कूल और कॉलेजों में भी विश्व योग दिवस के मौके पर योग किया जाता है।

खास बात ये है कि विश्व योग दिवस भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में काफी उल्लास के साथ मनाया जाता है।

कई देशों में योग यूनिवर्सिटी खोले जाने के भी प्रस्ताव सामने आ चुके हैं। भारत के योग गुरू अब विदेशों में जाकर लोगों को बकायदा योग का प्रशिक्षण देने लगे हैं।

वहां पर कई-कई दिनों के लिए कैंप लगाये जा रहे हैं।योग के लिए सबसे ज्यादा अगर किसी देश के योग योग गुरूओं की मांग हैं तो वो कोई और नहीं बल्कि भारत हैं। इससे ये जाहिर होता है कि योग के मामले में भारत विश्व गुरू बनकर उभरा है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 2020ः सबसे ऊंची चोटियां, खूबसूरती के साथ देती है चुनौतियां

Newstrack

Newstrack

Next Story