×

असम में कल चुनाव प्रचार करेंगे राजनाथ सिंह, दो रैलियों को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री धुंआधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल यानी मंगलवार को असम में दो रैलियों को संबोधित करेंगे।

Newstrack
Published on: 22 March 2021 4:37 PM GMT
असम में कल चुनाव प्रचार करेंगे राजनाथ सिंह, दो रैलियों को करेंगे संबोधित
X
राजनाथ सिंह कल यानी मंगलवार को असम में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह लामडिंग और होजाई में जनसभा को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली: पांच राज्यों में होने जा रहे चुनावों में जीत के लिए सभी राजनीति दलों ने पूरा जोर लगा दिया है। असम में 126 सीटों, तमिलनाडु में 234 सीटों, पश्चिम बंगाल में 294 सीटों, केरल में 140 सीटों और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए मतदान होगा। 27 मार्च से पांच राज्यों में चुनाव की शुरुआत होगी और 2 मई को नतीजे आएंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री धुंआधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल यानी मंगलवार को असम में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह लामडिंग और होजाई में जनसभा को संबोधित करेंगे। लामडिंग में 1.15 बजे जनसभा है और होजाई में 2.40 मिनट पर।

इससे पहले सोमवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने असम में रैली की। अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने का मतलब अशांति आना है। गृह मंत्री ने कहा कि साल पहले तक असम में कांग्रेस का शासन था। तब यहां आंदोलन और गोलियां चल रही थीं, लोग मर रहे थे। आपने 5 साल भाजपा को दिए, आज असम विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। कांग्रेस आती है तो अशांति आती है, भाजपा आती है तो विकास आता है।

Rajnath Singh

ये भी पढ़ें...दिल्ली में अब 21 साल के लोग भी पी सकेंगे शराब, केजरीवाल सरकार का फैसला

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी असम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता जब-जब यहां आए तो उन्होंने चाय के बागान के साथ अपनी तस्वीर दिखाने की कोशिश की। लेकिन वो चाय का बागान यहां का नहीं था, ताइवान और श्रीलंका का था। असम की जनता जानती है कि कौन यहां फोटो खिंचाने आता है और कौन सेवा करने आता है।

ये भी पढ़ें...‘कोविशील्ड’ पर सरकार की नई गाइडलाइन, जानें अब टीका लगवाने के क्या हैं नए नियम

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम है लटकाना, भटकाना और अटकाना। भाजपा का काम है, काम को पूरा करके देना। यहां पर 3.30 लाख से ज्यादा पट्टे देने का काम हमारी सरकार ने किया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story