राजनाथ सिंह संसद में: भारत-चीन विवाद पर देंगे बयान, बताएंगे LAC के मौजूदा हालात

पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्च्यूअल कंट्रोल(LAC) पर बीते कई महीनों से लगातार तनातनी जारी है। इस बीच कई बार भारत और चीन की सेनाओं के बीच खूनी संघर्ष भी हो चुका है।

Shraddha Khare
Published on: 11 Feb 2021 5:02 AM
राजनाथ सिंह संसद में: भारत-चीन विवाद पर देंगे बयान, बताएंगे LAC के मौजूदा हालात
X
राजनाथ सिंह संसद में: भारत-चीन विवाद पर देंगे बयान, बताएंगे LAC के मौजूदा हालातphotos (social media)

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज संसद पहुंच रहे हैं जहां वो लद्दाख की वर्तमान स्थिति की जानकारी को साझा करेंगे। भारत - चीन के बीच चल रही तैयारियों को लेकर जानकारी देंगे। इसके साथ किसान आंदोलन के मुद्दे पर कई सवालों के जवाब को साझा करेंगे। आज राजनाथ सिंह 10:30 बजे संसद पहुंचेंगे।

भारत - चीन के बीच लगातार तनातनी जारी

पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्च्यूअल कंट्रोल(LAC) पर बीते कई महीनों से लगातार तनातनी जारी है। इस बीच कई बार भारत और चीन की सेनाओं के बीच खूनी संघर्ष भी हो चुका है। ऐसे में अब सीमा से बड़ी खबर आ रही है कि चीनी सरकार की तरफ से ट्वीट कर दावा किया है कि पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण दोनों किनारों से दोनों देशों ने सेनाएं पीछे हटाना शुरू कर दिया है। जबकि चीनी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कोर कमांडर स्तर की नौवें दौर की चर्चा में हुई सहमति के बाद सैनिकों ने बुधवार से पीछे हटना शुरू कर दिया है। वहीं भारतीय सेना या रक्षा मंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सेनाओं के पीछे हटने के फैसले पर सहमति

ऐसे मे चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने चीन के रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए कहा कि भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की 9वीं वार्ता में दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने के फैसले पर सहमति बनी है।

आपको बता दें कि बीते साल से पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर गतिरोध जारी है। दोनों देशों के बीच इस तनाव के दौरान जून में गलवान घाटी में चीनी सेना के हमले में कमांडिंग अफसर संतोष बाबू समेत भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।

ये भी पढ़े...म्यांमार सेना ने भारत से मांगी मदद, इन 40 परिवारों पर खतरा, अलर्ट पर मिजोरम

Parliament

भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर पर कई वार्ता

एलएसी पर सीमा विवाद को सुलझाने और गतिरोध खत्म करने के लिए भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर पर कई वार्ता हो चुकी है। जिसके चलते इन वार्ता में सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ विदेश मंत्रालय के अफसर भी शामिल हुए हैं।

इसके साथ ही 24 जनवरी को भारत और चीन के बीच 9वें दौर की वार्ता हुई थी। इस बैठक में दोनों देशों ने सीमाओं से सैनिकों की जल्द वापसी की प्रक्रिया में तेजी लाने और हालात को नियंत्रित करने पर रजामंदी बनी हुई थी। ऐसे में वार्ता के बाद भारतीय सेना ने कहा था कि बैठक अच्छे माहौल में हुई और गतिरोध को लेकर आम सहमति बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई।

ये भी पढ़े...भारत से कोरोना Out : मौत का आंकड़ा शून्य, 600 जिलों में खतरा टला

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!