×

Delhi Airport News: बड़ी खबर! दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की शिकायत, आरोपी अजीम खान गिरफ्तार

Delhi Airport News: शिकायत के बाद को मेंबर ने व्यक्ति को सीआईएसएफ के कस्टडी में दे दिया, जहां से दिल्ली पुलिस ने उसे लेगई। आरोपी का नाम अजीम खान है।

Anant Shukla
Published on: 9 Jun 2023 5:02 AM GMT (Updated on: 9 Jun 2023 5:24 AM GMT)
Delhi Airport News: बड़ी खबर! दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की शिकायत, आरोपी अजीम खान गिरफ्तार
X
Delhi Airport News (Photo - Social Media)

Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला यात्री की शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायत में महिला ने बताया कि व्यक्ति के पास बम है। यह पूरा मामला विस्तारा एयरलाइंस फ्लाइट की है, जो दिल्ली से दुबई के लिए जा रही थी। महिला यात्री ने क्रू मेंबर से बताया कि एक युवक फोन पर बम की बात कर रहा है। शिकायत के बाद को मेंबर ने व्यक्ति को सीआईएसएफ के कस्टडी में दे दिया, जहां से दिल्ली पुलिस ने उसे लेगई। आरोपी का नाम अजीम खान है। वह पीलीभीत तक उत्तर प्रदेश में निमित्त का रहने वाला है। जांच जारी है। जानकारी के अनुसार विस्तारा UK-941 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई होते हुए दुबई जा रही थी।

इससे पहले फ्लाइट AI-111 में यात्री नें मचाया था उत्पात

इससे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट AI-111 में एक यात्री द्वारा उत्पात मचाने की सूचना मिली थी। यात्री ने केबिन क्रू मेंमबर के साथ मारपीट की। इसके बाद विमान को दिल्ली वापस लाना पड़ा। फ्लाइट लैंड होने के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

एयर इंडिया ने बताया कि युवक को मौखिक और लिखित शिकायत दी गई थी लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। उसने केबिन क्रू के दो सदस्यों को चोटे पहुंचाई। जब मामला आगे बढ़ गया तब पायलट ने दिल्ली लौटने का फैसला लिया। फ्लाइट लैंड करते ही यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

इंडिगो की फ्लाइट में भी हुआ था हंगामा

इंडिगो की दिल्ली से बेंगलुरु जेने वाली फ्लाइट में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। आठ अप्रैल को फ्लाइट 6ई 308 में यात्रा कर रहे एक 40 वर्षीय यात्री ने नशे में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी। रोकने पर यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story