TRENDING TAGS :
Delhi Assembly Election Result LIVE: 'जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता': PM, केजरीवाल एंड टीम की करारी शिकस्त
Delhi Assembly Election Result LIVE: दिल्ली की 70 सीटों पर मतगणना जारी है। आखिर किसकी होगी दिल्ली?
Delhi Assembly Election Result (Photo: Newstrack)
Delhi Assembly Election Result LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान आने लगे हैं। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि कांग्रेस भी मजबूती से चुनावी मैदान में डटी हुई है। आज 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। क्या आम आदमी पार्टी अपनी सत्ता बचाने में सफल होगी, या बीजेपी दिल्ली में कमल खिलाएगी? कांग्रेस क्या वापसी कर पाएगी? हर सीट का ताजा हाल, वोटों की गिनती का अपडेट– जानने के लिए बने रहें Newstrack के संग।
Live Updates
- 8 Feb 2025 3:58 PM IST
जनता चाहती थी बदलाव: प्रियंका गांधी
Priyanka Gandhi on Delhi Result: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर कहना है कि जनता बदलाव चाहती थी। जनता ने इस बार भारतीय जनता पार्टी को चुना है। भाजपा जनता के विश्वास को बरकरार रखे।
- 8 Feb 2025 3:56 PM IST
कुमार विश्वास ने केजरीवाल को कहा भला-बुरा
Kumar Vishwas on AAP: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पर कुमार विश्वास ने कहा, "प्रसन्नता इस बात की है कि करोड़ों लोगों ने आशा लगाई थी। लोग अपनी नौकरियां छोड़कर आए थे। दुश्मनियां ली थीं। उन सबकी हत्या एक आत्ममुग्ध आदमी ने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए की। उसको ईश्वरीय विधान से दंड मिला। आज टीवी पर जब जंगपुरा का निर्णय आया और सामने दिखा कि मनीष हार गया तो सदा तटस्थ रहने वाली और राजनीति से विरक्त रहने वाली मेरी पत्नी, उसकी आंख में आंसू आ गए और वो रोने लगी। क्योंकि उसी से (पत्नी) उसने (सिसोदिया) कहा था कि अभी तो है ताकत। तो उसने (पत्नी) कहा कि भैया ताकत सदा तो नहीं रहती।
- 8 Feb 2025 2:50 PM IST
जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता, बोले पीएम
Delhi Election Result: देश के प्रधानमंत्री ने भाजपा की जीत पर लिखा कि जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।
- 8 Feb 2025 2:33 PM IST
जनता का निर्णय स्वीकार: केजरीवाल
Delhi election Result 2025: आप की हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि जनता के निर्णय को स्वीकार करते हैं। इसके साथ भाजपा की जीत पर बोले कि जिस बहुमत के साथ जनता ने जिताया है उसी के साथ उनकी उम्मीदों को पूरा करेंगे।
- 8 Feb 2025 2:09 PM IST
आप-दा' मुक्त दिल्ली- नड्डा
Delhi Election Result: दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद जेपी नड्डा ने लिखा कि आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता - जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है। प्रत्येक बूथ पर अथक परिश्रम करने वाले भाजपा के हमारे कार्यकर्ताओं और प्रदेश नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।
- 8 Feb 2025 1:48 PM IST
देश की जनता का भरोसा : राजनाथ
Delhi Election Result: दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जबरदस्त विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास की जीत है। इस देश की जनता का भरोसा मोदीजी की विश्वसनीयता और भाजपा की सुशासन और विकास की राजनीति में है।
- 8 Feb 2025 1:46 PM IST
शाह बोले दिल्ली के दिल में मोदी
गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद लिखा कि दिल्ली के दिल में मोदी… दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है।
- 8 Feb 2025 1:44 PM IST
दिल्ली का सचिवालय सील
Delhi: आप की करारी हार के बाद दिल्ली का सचिवालय सील कर दिया गया। सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ न हो, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। दिल्ली के मुख्य सचिव ने सरकारी फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए आदेश जारी किया है।