TRENDING TAGS :
Delhi Assembly Election Result LIVE: 'जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता': PM, केजरीवाल एंड टीम की करारी शिकस्त
Delhi Assembly Election Result LIVE: दिल्ली की 70 सीटों पर मतगणना जारी है। आखिर किसकी होगी दिल्ली?
Delhi Assembly Election Result LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान आने लगे हैं। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि कांग्रेस भी मजबूती से चुनावी मैदान में डटी हुई है। आज 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। क्या आम आदमी पार्टी अपनी सत्ता बचाने में सफल होगी, या बीजेपी दिल्ली में कमल खिलाएगी? कांग्रेस क्या वापसी कर पाएगी? हर सीट का ताजा हाल, वोटों की गिनती का अपडेट– जानने के लिए बने रहें Newstrack के संग।
Live Updates
- 8 Feb 2025 1:39 PM IST
सत्येंद्र जैन औऱ सौरभ भारद्वाज हारे
Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त मिली है। पार्टी के सभी बड़े चेहरों को हार का सामना करना पड़ा। शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन और ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज हार गए।
- 8 Feb 2025 1:37 PM IST
सचदेवा ने नड्डा से की मुलाकात
Delhi Result: दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है और पार्टी को 47 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है। इस बीच, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे हैं।
- 8 Feb 2025 1:12 PM IST
स्वाति मालीवाल ने आप पर साधा निशाना
Delhi Election Result 2025: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मे आप की बुरी हार के बाद केजरीवाल पर निशाना साधा। एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि अहंकार रावण का भी नहीं बचा।
- 8 Feb 2025 12:47 PM IST
नई दिल्ली से केजरीवाल हारे
Delhi Election Result: नई दिल्ली सीट से आप मुखिया अरविंद केजरीवाल हार गए। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की है।
- 8 Feb 2025 12:28 PM IST
जंगपुरा से हारे सिसोदिया
Jangpura Result: जंगपुरा से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया हार गए। भाजपा प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने जीत हासिल की।
- 8 Feb 2025 12:22 PM IST
दिल्ली कोंडली से आप के कुलदीप कुमार जीते
Delhi Election Result: दिल्ली की कोंडली विधानसभा से आप को पहली जीत मिल गई। कुलदीप कुमार ने जीत हासिल किया है।
- 8 Feb 2025 12:16 PM IST
कस्तूरबा नगर में भाजपा की पहली जीत
Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पहली जीत दर्ज हो गई है। कस्तूरबा नगर सीट से बीजेपी के नीरज बसोया को जीत मिली है। बीजेपी अब तक 46 सीटों पर आगे है AAP 24 सीटों पर आगे है।
- 8 Feb 2025 11:58 AM IST
आप की हार पर बोले अन्ना हजारे
Anna Hazare on Delhi Result: अन्ना हजारे कहते हैं, मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार के पास चरित्र होना चाहिए, अच्छे विचार होने चाहिए और छवि पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए। लेकिन, उन्हें (AAP) यह नहीं मिला। वे शराब और पैसे में उलझ गए - इससे उनकी (अरविंद केजरीवाल) छवि को नुकसान हुआ और इसीलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं। लोगों ने देखा कि वह (अरविंद केजरीवाल) चरित्र की बात करते हैं लेकिन इसमें शामिल हो जाते हैं। शराब में, राजनीति में आरोप लगते हैं। साबित करना पड़ता है कि वो दोषी नहीं है। जब मीटिंग हुई तो मैंने तय कर लिया कि मैं पार्टी का हिस्सा नहीं बनूंगा- और मैं उस दिन से दूर हूं।'
- 8 Feb 2025 11:56 AM IST
सात बजे बीजेपी ऑफिस पहुंचेंगे पीएम मोदी
Delhi Election Result: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम सात बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेगे। दिल्ली में भाजपा जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। अब तक रुझानों में भाजपा के पास 45 सीटें हैं।
- 8 Feb 2025 11:31 AM IST
अवध ओझा 12,820 वोटों से पीछे
Patparganj Assembly Result: पटपड़गंज से आप उम्मीदवार अवध ओझा 12820 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी को छठे राउंड तक कुल 36174 वोट मिले हैं।