TRENDING TAGS :
Delhi Assembly Election Result LIVE: 'जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता': PM, केजरीवाल एंड टीम की करारी शिकस्त
Delhi Assembly Election Result LIVE: दिल्ली की 70 सीटों पर मतगणना जारी है। आखिर किसकी होगी दिल्ली?
Delhi Assembly Election Result LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझान आने लगे हैं। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि कांग्रेस भी मजबूती से चुनावी मैदान में डटी हुई है। आज 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। क्या आम आदमी पार्टी अपनी सत्ता बचाने में सफल होगी, या बीजेपी दिल्ली में कमल खिलाएगी? कांग्रेस क्या वापसी कर पाएगी? हर सीट का ताजा हाल, वोटों की गिनती का अपडेट– जानने के लिए बने रहें Newstrack के संग।
Live Updates
- 8 Feb 2025 11:10 AM IST
जीत की ओर भाजपा के आंकड़े
Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा के खाते में 41 और आप के पास 29 सीटे हैं। रुझानों के देखते दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने के करीब है।
- 8 Feb 2025 11:03 AM IST
फिर पीछे हुए अरविंद केजरीवाल
Delhi Kejriwal Seat: नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरी फिर पिछड़ गए। तीसरे राउंड में प्रवेश वर्मा बढ़त बनाते हुए 300 वोटों से केजरीवाल को पिछाड़ दिया।
- 8 Feb 2025 10:57 AM IST
प्रियंका गांधी ने चुनाव परिणाम पर दी प्रतिक्रिया
Priyanka Gandhi on Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव परिणाम पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक चुनावी रुझान नहीं देखा है। बता दें कि कांग्रेस इस समय किसी सीट पर आगे नहीं है। भाजपा और आप की टक्कर चल रही है।
- 8 Feb 2025 10:35 AM IST
दिल्ली में खिल रहा कमल, आप के लिए मुश्किल
Delhi Election Result Live: दिल्ली में इस बार बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। रुझानों में बीजेपी का कमल लगातार खिल रहा है, और पार्टी ने अब तक 44 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को लगातार झटके लग रहे हैं, जबकि AAP को 26 सीटों पर बढ़त मिली है।
- 8 Feb 2025 10:20 AM IST
भाजपा और आप में कांटे की टक्कर
Delhi Election Result: रुझानों में बीजेपी और AAP के बीच कांटे की टक्कर जारी है। अब तक बीजेपी 39 सीटों पर आगे है, जबकि AAP 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
- 8 Feb 2025 10:13 AM IST
विश्वास नगर और बदरपुर का जाने हाल
विश्वास नगर सीट
ओमप्रकाश शर्मा (भाजपा ): 21051
दीपक सिंघल (आप) : 20271
राजीव चौधरी ( कांग्रेस) : 1136
बढ़त : 780 वोट से ओमप्रकाश आगे
विधानसभा सीट : बदरपुर
रामसिंह नेताजी (आप) 6986
नारायण दत्त शर्मा (भाजपा) 1897
अर्जुन भड़ाना (कांग्रेस) 261
नोटा 30
कुल बढ़त - आप - 5089
- 8 Feb 2025 10:11 AM IST
मालवीय विधानसभा में भाजपा आगे
विधानसभा सीट : मालवीय नगर
सोमनाथ भारती (आप) - 5029
सतीश उपाध्याय ( बीजेपी) - 6292
जितेंद्र कोचर ( कांग्रेस) - 793
- 8 Feb 2025 10:09 AM IST
ग्रेटर कैलाश में पीछे हुए सौरभ भारद्वाज
Greater Kailash Assembly Result: ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी (AAP) के सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी की शिखा राय आगे हैं। मटियाला सीट से बीजेपी के संदीप सहरावत और कोंडली सीट से बीजेपी की प्रियंका गौतम बढ़त बनाए हुए हैं। मादीपुर सीट से बीजेपी के कैलाश गंगवाल भी आगे हैं, जबकि AAP की उम्मीदवार राखी बिरला पीछे चल रही हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी की लहर नजर आ रही है, जहां बीजेपी 45 और AAP 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
- 8 Feb 2025 9:51 AM IST
नई दिल्ली से केजरीवाल हुए आगे
Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाली पहली बार नई दिल्ली सीट पर आगे हुए हैं। अभी तक भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा आगे चल रहे थे।
- 8 Feb 2025 9:48 AM IST
रुझानों में भाजपा को बहुमत: चुनाव आयोग
Delhi Election Result: चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 36 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 16 सीटों पर आगे है। रुझानों के अनुसार भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है।