×

ताबड़तोड़ गोलियां गूंजी: दिल्ली में मचा हड़कंप, खूनी झड़प में एक की मौत-6 घायल

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में 27 ब्लॉक में दो गुटों के बीच झड़प हो गयी। मारपीट में दोनों गुटों के लड़के इकट्ठा हो गए और एक दूसरे पर पथराव कर दिया।

Shivani
Published on: 27 Dec 2020 3:17 AM GMT
ताबड़तोड़ गोलियां गूंजी: दिल्ली में मचा हड़कंप, खूनी झड़प में एक की मौत-6 घायल
X

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली शनिवार की देर रात गोलियों से गूँजी। यहां त्रिलोकपुरी इलाके में हुई खूनी झड़प में एक शख्स की मौत हो गया और 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में खूनी झड़प

मामला पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में 27 ब्लॉक का है, यहां मन्नान नामक गुट की आसिफ, शाहिद और मोहसिन नामक लड़कों के गुट से झड़प हो गयी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों गुटों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते हाथापाई तक नौबत आ गयीं।

ये भी पढ़ेंः लापता अजय लल्लू: पुलिस गिरफ्त में गायब प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस का योगी से सवाल

दो गुटों में मारपीट, चली गोलियांः

मारपीट में दोनों गुटों के लड़के इकट्ठा हो गए और एक दूसरे पर पथराव कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गई। इस बीच एक गुट के लड़कों ने अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दी। फायरिंग में शाहिद नाम के लड़के के सिर पर गोली लग गयी। जिससे उसकी मौत हो गयीं। इसके अलावा अन्य कई लोग घायल हुए। जब पुलिस को बवाल की सूचना मिली तो मयूर विहार थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा।

FIRING

गोली लगने से एक की मौत, 6 घायल

हालात की गम्भीरता को देखते हुए बाकी कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कई काे हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों में इसके पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है, हालंकि इलाके के लोगों ने दोनों के बीच समझौता करवा का मामला शांत करवाया था लेकिन इस बार हालात ज्यादा बिगड़ गए और जान तक चली गयीं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, व्ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से तथ्य एकत्र कर रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story