TRENDING TAGS :
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony : वासुदेव घाट पर यमुना आरती शुरू, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता सभी मंत्रियों समेत मौजूद
Rekha Gupta Oath Ceremony : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में आज सीएम पद की शपथ ली है। 50 साल की रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं सीएम हैं। वहीं सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर आज रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। रामलीला मैदान दोपहर 12:30 बजे के बाद उनका राजतिलक होना है। बता दें कि मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम आगे थे लेकिन अंत में रेखा गुप्ता को ही विधायक दलों ने बतौर सीएम चुना। अब रेखा गुप्ता आज शपथ ग्रहण करने के बाद दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन जाएगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनीं हैं। आज रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता के अलावा 6 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।
Live Updates
- 20 Feb 2025 12:20 PM IST
पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली सीएम शपथ समारोह में शामिल होने रामलीला मैदान पहुंचे
Rekha Gupta: दिल्ली मुख्यमंत्री शपथ समारोह में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। बस कुछ ही देर में मनोनीत सीएम रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।
- 20 Feb 2025 12:08 PM IST
गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दिल्ली सीएम के शपथ समारोह में पहुंचे
Rekha Gupta: गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली सीएम शपथ समारोह में शामिल होने पहुंचे।
- 20 Feb 2025 11:39 AM IST
रामलीला मैदान में अन्य प्रदेशों की सीएम और डिप्टी सीएम से मिलीं रेखा गुप्ता
Rekha Gupta: दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। रेखा गुप्ता और भाजपा नेता प्रवेश साहिब सिंह रामलीला मैदान में एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे। प्रवेश साहिब सिंह भी आज उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।
- 20 Feb 2025 11:32 AM IST
शपथ लेने रामलीला मैदान पहुंची रेखा गुप्ता
Rekha Gupta: दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रामलीला मैदान पहुंचीं। वह और उनकी मंत्रिपरिषद कुछ ही देर में यहां शपथ लेंगी।
- 20 Feb 2025 11:08 AM IST
रेखा गुप्ता को मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा
Rekha Gupta News: दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। इसके अलावा रेखा गुप्ता के घर की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। शपथ लेते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी सुरक्षा मिल जाएगी। इस सुरक्षा में 2 PSO राउंड द क्लॉक और 1 एस्कॉर्ट गाड़ी जिसमें सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। रेखा गुप्ता के घर पर फ्रंट पर 4 पुलिसकर्मी, बैंक साइड पर 4 पुलिसकर्मी और 2 कमांडो मौजूद रहेंगे।
- 20 Feb 2025 10:46 AM IST
विजेंद्र गुप्ता स्पीकर वहीं मोहन बिष्ट बनेंगे डिप्टी सीएम
Delhi CM Live: दिल्ली में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण है। रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी। इसके अलावा छह विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। विजेंद्र गुप्ता स्पीकर होंगे, जबकि मोहन सिंह बिष्ट उनके डिप्टी होंगे।
- 20 Feb 2025 10:36 AM IST
रेखा गुप्ता मरघट वाले बाबा के मंदिर जा रही
Rekha Gupta Oath Live: सीएम पद की शपथ से पहले रेखा गुप्ता मरघट वाले बाबा मंदिर जा रही हैं। जहाँ दर्शन करने के बाद वो रामलीला मैदान जाएँगी। बता दें कि दोपहर 12.30 बजे वह सीएम पद की शपथ लेंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनेंगी।
- 20 Feb 2025 10:14 AM IST
शपथ से पहले मरघट वाले बाबा जाएंगी रेखा गुप्ता
CM Rekha Gupta: सीएम पद की शपथ से पहले रेखा गुप्ता घर से निकलकर मरघट वाले बाबा जाएंगी। इसके बाद वह रामलीला मैदान के लिए निकलेंगी।
- 20 Feb 2025 9:27 AM IST
रामलीला मैदान में 25000 पुलिस फोर्स तैनात
Delhi CM Oath Live: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज नए सीएम रेखा गुप्ता की ताजपोशी होगी। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 25 हजार से ज्यादा सुरक्षा फोर्स की तैनाती की गई है। अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां तैनात की गई हैं।
- 20 Feb 2025 8:40 AM IST
कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी- रेखा गुप्ता
Rekha Gupta Live: मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री चुनी गईं रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी हाईकमान का मुझमें विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त करती हूं। मेरी पहली प्राथमिकता उन सभी वादों को पूरा करने की होगी, जो वादे हमारी पार्टी ने किए हैं। दूसरी प्राथमिकता ये है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी की तरह काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी। पिछली आम आदमी पार्टी की भ्रष्ट सरकार को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।