×

राजधानी में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आए इतने मरीज, दंग हो जाएंगे आप

देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में गुरुवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 86 हजार को पार कर गई है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 8102 पर पहुंच गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 11 Jun 2020 5:39 PM GMT
राजधानी में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आए इतने मरीज, दंग हो जाएंगे आप
X

नई दिल्ली: देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में गुरुवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 86 हजार को पार कर गई है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 8102 पर पहुंच गई है। अब इस बीच कोरोना से मरने वाली संख्या तेजी से बढ़ी है। बीते 24 घंटे में कोरोना ने 357 लोगों की जान ले ली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह कोरोना पर अपडेट जारी किया गया है जिसके मुताबिक बीते 24 घंटे के अंदर 9 हजार 996 नए केस सामने आएं हैं, तो वहीं 357 लोगों की मौत हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1877 नए केस सामने आए हैं। अब तक का ये सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस दौरान 65 लोगों की जान भी गई है।

दिल्ली में मौत का आंकड़ा 1000 के पार हो चुका है। राजधानी में कोरोना से अब तक 1085 लोगों की जान चली गई है। राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34687 हो गई है। दिल्ली में कोरोना के 20871 एक्टिव मामले हैं। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में कोरोना के कुल 1366 नए मामले सामने आए थे और 7 लोगों की जान चली गई है।

यह भी पढ़ें...UP में कोरोना का जांच अभियानः होगा इतना ख़ास, बदल जाएंगे हफ्ते भर में हालात

मौतों पर सियासत तेज

बता दें कि दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दिल्ली में कोरोना से मौतों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। साउथ एमसीडी के चेयरमैन भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में मौतें इतनी अधिक हो रही हैं कि हमारे श्मशानघाट फुल हो गए हैं। इसलिए हमने दो और श्मशानघाट तैयार किया है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में 2000 से ज्यादा मौतें हो चुकी है।

यह भी पढ़ें...कोरोना से जंग है: भारतीय रेलवे ने किया ये बड़ा काम, हो रही चारों तरफ चर्चा

देश में 24 घंटे में 357 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह कोरोना पर अपडेट जारी किया गया जिसके मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के अंदर 9 हजार 996 नए केस सामने आएं हैं, तो वहीं 357 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि कोरोना से ठीक होने वालों का संख्या बढ़ रही है। अब तक 1 लाख 41 हजार से ज्यादा लोग इस जानलेवा बीमारी से ठीक हो चुके हैं। अभी देश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 37 हजार 448 है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story