×

मौत वाली फरवरी! दिल्ली अपराधों से दहली, हत्या-दुष्कर्म से चीखती रही राजधानी

फरवरी महीने में दिल्ली में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। पिछले दिनों यहां लूट, बलात्कार और हत्याओं के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 1 March 2021 2:30 PM GMT
मौत वाली फरवरी! दिल्ली अपराधों से दहली, हत्या-दुष्कर्म से चीखती रही राजधानी
X

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली में अपराध के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिला।यहां कुछ दिनों के बीच लूट, बलात्कार और हत्याओं के कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला नांगलोई का है जहां एक व्यक्ति को खुलेआम बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे उसी मौके फी मौत हो गयी।

सिमरन कौर को मारा चाकू

दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार सिमरन कौर नाम की महिला अपनी दो साल की बेटी और मां के साथ बाजार से घर लौट रही थी। उनके घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर आरोपी ने सिमरन कौर पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हे डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी

वारदात वाले इलाके से महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी थी, लेकिन आरोपी को किसी बात का डर नहीं था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति दो महिलाओं का पीछा करता दिख रहा है। व्यक्ति ने सिमरन की चेन छीनने का प्रयास किया, इस पर सिमरन उसका पीछा करती है और व्यक्ति सड़क पर गिर जाता है। उसके बाद वह व्यक्ति खड़ा होता है और चाकू से सिमरन पर वार कर वहां से भाग जाता है।

murder

बुराड़ी में पत्नी की हत्या कर बैग में पैक किया शव

इसके पहले बुराड़ी इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को एक बैग में छिपा दिया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

चाणक्यपुरी के होटल मे लड़की से रेप

वहीं चाणक्यपुरी इलाके में फाइव स्टार होटल में एक लड़की के साथ रेप को अंजाम दिया गया। पीड़ित लड़की और मुंबई निवासी वरुण हिरेमथ नाम का लड़का साल 2017 में पुणे के एक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मिले थे, दोस्ती हुई जिसके बाद आरोपी लड़के 20 फरवरी को दिल्ली में रिश्तेदार की शादी में आने की बात कहते हुए लड़की से मुलाकात की और होटल मे दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ेँ- पाकिस्तान में बना ताजमहल, शाहजहां के बाद अब ये आशिक चर्चा में

कल्याणपुरी में 9 साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या

इसके पहले कल्याणपुरी इलाके में भी 9 साल की बच्ची का अपहरण हो गया। आरोपी की पहचान होने के बाद पकड़े जाने के डर से बच्ची की हत्या कर दी। बच्ची का शव 3 दिन के बाद गाजियाबाद के पट्टी गांव के जंगल से बरामद किया गया। जहां बच्ची के शरीर को जानवरों ने भी नुकसान पहुंचाया है।

kidnaping

द्वारका नार्थ इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या

18 फरवरी को द्वारका नार्थ इलाके में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कहा गया कि हत्या से कुछ समय पहले उसे किसी ने मेट्रो लाइन के पास मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने शुरुआती जांच में किसी परिचित पर ही हत्या का शक जताया।

रिंकू शर्मा हत्याकांड में 5 गिरफ्तारी

फरवरी मे रिंकू शर्मा हत्याकांड चर्चा में रहा। मंगोलपुरी इलाके में 10 फरवरी को कुछ बदमाशों ने रिंकू शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की। इसकी पहचान ज़ाहिद, मेहताब, दानिश, ताजुद्दीन और इस्लाम के तौर पर हुई है। मामले में अब आरोपियों के घर में घुसकर असामाजिक तत्वों ने आज तोड़फोड़ की।

ajit murder

महीने की शुरआत में 2 फरवरी को दिल्ली के सरिता विहार मे रहने वाले सोनू मिश्रा का शव गांव ददसिया में यमुना के पास गड्ढे में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर नुकीले हथियार से गोदने के निशान पाए गए थे।

ये भी पढ़ेँ- 70 साल से प्यासा है ये गांव, सरकार ने आज तक नहीं सुनी इनकी फरियाद

इस पूरे महीने का सबसे दहला देने वाला अंकित शर्मा हत्याकांड देश भर में छाया रहा। वहीं एक लड़की ने शादी से मना दिया तो उसे हथौड़े से कूचकर मौत के घाट उतार दिया गया।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story